नई दिल्ली। फिल्म आरक्षण विवादों के बाद आज तीन राज्यों में रिलीज नहीं हो पाई। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने इस फिल्म पर कहा कि प्रकाश झा और अमिताभ बच्चन ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। वहीं, पंजाब में इस फिल्म पर रोक जारी रहेगी।
लालू यादव ने कहा कि सरकार को इन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन देश के सबसे ज्यादा नापसंद कलाकार हैं। ये लोग आरक्षण विरोधी है। इन लोगों ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं है।
दूसरी तरफ पंजाब में फिल्म आरक्षण के रिलीज पर रोक लगी रहेगी। जब तक फिल्म का एडिटेड वर्जन को देखने के बाद दोबारा विचार नहीं किया जाता है तबतक फिल्म पर रोक लगी रहेगी।
यूपी,पंजाब,आंध्र में नहीं रिलीज हो सकी आरक्षण
गौरतलब है कि कल पंजाब में एक कमेटी के सामने फिल्म की स्क्रीनिंग कराई गई थी। कमेटी ने अपना फैसला सुनाते हुआ कहा कि फिल्म पर बैन जारी रहेगा।
वहीं, बात करें फिल्म की रिलीज की पहले शो में लोगों की ज्यादा तादाद नहीं दिखाई दी। कयास लग रहे हैं कि धीरे-धीरे लोग शो देखने आएंगे। यूपी, पंजाब और आंध्र प्रदेश में फिल्म रिलीज न होने से करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
महाराष्ट्र में फिल्म तो रिलीज हो गई है लेकिन कुछ नेताओं के विरोध के कारण सिनेमा हॉल्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रकाश झा की फिल्म आरक्षण रिलीज तो हो गई, लेकिन फिल्म का कई शहरों में जबरदस्त विरोध किया गया। चंडीगढ़, पूना और पटना में लोगों ने विरोध किया। पटना में लोगों ने प्रकाश झा और अमिताभ बच्चन के पुतले फूंके।
No comments:
Post a Comment