जब ‘मैं अन्ना हूं’ की टोपी पहनकर आए संजय निरुपम
मुंबई। अनशन से पहले अन्ना हजारे के खिलाफ जमकर हल्ला बोलने वाले कांग्रेस नेता भी अब जनता के भारी दबाव के चलते खुद को नरम दिखाने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस सांसद संजय निरुपम ने तो उस समय सबको हैरान कर दिया जब अपने खिलाफ प्रदर्शन करने आए अन्ना समर्थकों के सामने वे ‘मैं अन्ना हूं’ लिखी गांधी टोपी पहनकर आ गए।
दरअसल अन्ना ने कल अपने समर्थकों से अपील की थी कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों के घर के बाहर जनलोकपाल बिल के समर्थन में धरना दें। इसी क्रम में मुंबई के अन्ना समर्थक कांग्रेस नेता संजय निरुपम का घेराव करने वाले थे। संजय निरुपम उस वक्त दिल्ली जा रहे थे इसलिए उन्होंने अन्ना के समर्थकों को मुंबई एयरपोर्ट पर मुलाकात के लिए बुलाया।
जब ‘मैं अन्ना हूं’ की टोपी पहनकर आए संजय निरुपम
वहां संजय जब अपनी गाड़ी से उतरे तो अन्ना समर्थक ये देखकर हैरान रह गए कि संजय निरुपम खुद मराठी भाषा में ‘मैं अन्ना हूं’ लिखी गांधी टोपी पहने हुए थे। निरुपम ने अन्ना की मुहिम को खुलेआम अपना समर्थन देने की बात कही। संजय निरुपम ने ये भी कहा कि भ्रष्टाचार देश से खत्म हो और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एक मजबूत कानून बने।
No comments:
Post a Comment