Wednesday, August 24, 2011




नई दिल्ली। कैश फॉर वोट कांड में दिल्ली पुलिस ने अमर सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने पूर्व सपा सांसद अमर सिंह को भी आरोपी माना है।इस मामले में उनके सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की है। अमर सिंह पर करप्शन और षड़यंत्र रचने का चार्ज लगाया गया है।

चार्जशीट में सुहैल हिंदुस्तानी और संजीव सक्सेना का भी नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के दायर चार्जशीट में तीन भाजपा के सांसदों के नाम भी शामिल है। इसमें प्रमुख रूप से अशोक अर्गल, फग्गन सिंह कुलिस्ते और महावीर भगोरा के नाम भी हैं। इसके अलावा सुधींदर कुलकर्णी के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने नोट के बदले वोट प्रकरण में कारवाई न करने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुहैल हिंदुस्तानी और संजीव सक्सेना को गिरफ्तार किया था। । इस मामले को लेकर अमर सिंह से भी पूछताछ की गई थी।

गौरतलब है कि 2008 में परमाणु समझौते के कारण वामपंथ ने यूपीए सरकार से समर्थन ले लिया था। जिससे सरकार अल्पमत में आ गई थी। उस वक्त सरकार को बहुमत में लाने के लिए बीजेपी के सांसद को पैसे देकर वोट खरीदने का आरोप लगा था। जिसे लेकर संसद में काफी हंगामा मचा

No comments: