लिस हिरासत में युवती से रेप, थानाध्यक्ष निलिंबित
छपरा। बिहार के सारण जिले में एक युवती के साथ पुलिस हिरासत में बलात्कार के मामले में आज थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मांझी थाना के नटवर ग्राम निवासी अच्छे लाल की पुत्री रीता कुमारी को उसके ही प्रेमी रमण की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद 15 अगस्त को जेल भेज दिया गया था। बाद में लड़की ने आरोप लगाया था कि माझी थाने की पुलिस ने रिमांड पर लेने के बाद 19 अगस्त को पुलिस हिरासत में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया था।
सूत्रों ने बताया कि इसी मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक अमृत राज ने माझी के थानाध्यक्ष कपूर नाथ शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष को लाईन हाजिर कर दिया गया है। वर्तमान में मढ़ौरा के पुलिस उपाधीक्षक दिलनवाज अहमद एवं छपरा ग्रामीण के पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद पांच थानों की पुलिस के साथ मांझी थाना में कैंप कर रहे हैं।
Tuesday, August 23, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment