- मुकेश कुमार मासूम
मुंबई। फिल्म अभिनेता गोविंदा पर जान से धमकी देने का आरोप लगा है। यह आरोप उनके ही जीजा प्रवीण खन्ना ने लगाया है। प्रवीण ने इस संबंध में खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। खन्ना ने आरोप लगाया है कि गोविंदा ने 24 अगस्त को उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
प्रवीण खन्ना टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना के पिता हैं। एक निजी चैनल के मुताबिक गोविंदा और उनके जीजा के बीच किसी फिल्म को लेकर तनातनी चल रही थी। खन्ना ने किसी फिल्म के लिए गोविंदा को 4 करोड़ में साइन किया था। 25 लाख रूपए एडवांस में भी दे दिए थे। पैसा मिलने के बावजूद गोविंदा शूटिंग के लिए नहीं आए। इसी वजह से दोनों में हाथापाई हो गई। ज्ञात हूँ की प्रवीण खन्ना की बेटी रागिनी खन्ना ससुराल गेंदा फूल सीरियल में मुख्य भूमिका निभा रही है. उनका बेटा कृष्णा भी हास्य कार्यक्रम में खूब लोकप्रिय है. लेकिन प्रवीण खन्ना अपनी पत्नी कामिनी जो की प्रसिद्द ज्योतिष भी हैं के साथ नहीं रहते.कामिनी उनसे अलग रहती हैं और अपने पति प्रवीण के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा रखी है. प्रवीण खन्ना १९९४ में बेटा हो तो ऐसा नामक फिल्म का निर्माण भी कर चुके हैं. कुछ साल पहले प्रवीण खन्ना ने गोविंदा और मनीषा कोइराला को लेकर दिल लगाके देखो नामक फिल्म की घोषणा की थी. प्रवीण खन्ना का आरोप है की इस फिल्म की शूटिंग के लिए गोविंदा उन्हें डेट नहे डे रहे .अपनी और कामिनी के बीच विवाद की जड भी वे गोविंदा को ही मानते हैं. मगर कामिनी इससे इनकार करती हैं. उनका कहना है की गोविंदा बहुत ही अच्छे इंसान हैं और हमेशा उनकी मदद करते हैं. गोविंदा के करीबी सूत्रों ने बताया की प्रवीण को शराब पीने की आदत है. वे घर में भी अक्सर लड़ाई झगडा करते हैं इसी कारण कामिनी उनसे अलग रह रही है. सूत्रों के मुताबिक़ प्रवीण जानते हैं की गोविंदा एक नामचीन हस्ती हैं इसलिए वे उनके साथ विवाद जोड़कर सस्ता प्रचार पाना चाहते हैं, सूत्रों का कहना है की उनके फिल्म की शूटिंग गोविंदा की वजह से नहीं बल्कि उनके फाइनेंसर के कारण लटक रही है. फिलहाल इस फैमिली ड्रामे की जांच पुलिस कर रही है. तभी सच्चाई का पता चल पायेगा .
No comments:
Post a Comment