लुधियाना . खन्ना . ससुरालियों को खाने में नशीली गोलियां देकर एक महिला ससुराल में ही अपने प्रेमी के साथ कई वर्षो तक नाजायज संबंध बनाती रही। ससुराल वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। महिला ने यहां तक किया कि उसने परिवार के गहने व रुपये प्रेमी को दे दिए। पुलिस ने गांव बुर्ज (माछीवाड़ा) के रहने वाली महिला के ससुर के बयानों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला के ससुर गुरनाम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके बेटे धर्मेद सिंह की शादी लगभग 4 साल पहले हरमीत कौर (काल्पनिक नाम) के साथ हुई थी। हरमीत का गांव खुखरा थाना चमकौर साहिब के रहने वाले अमनदीप सिंह नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे।
उन्होंने बताया कि अमनदीप जब भी उससे मिलने आता था तो हरमीत परिवार के सभी सदस्यों को खाने में नशीली गोलियां मिलाकर दे देती थी। उसने बताया कि नशे की गोलियां अमनदीप गांव हावोवाल वेट की रहने वाली जसवीर कौर को देता था जो आगे हरमीत कौर को दे देती थी।
उसने बताया कि जसवीर कौर अमनदीप व हरमीत के बीच बिचौलिए का काम करती थी। यह गोलियां देने का काम काफी दिनों से चल रहा था। महिला के ससुर ने बताया कि हरमीत कौर ने एक दिन फिर उसे और उसके परिवार को खाने में नशीली गोलियां दे दी। हर बार की तरह घर आए प्रेमी को दो सोने की चूड़ियां, एक अन्य सोने का कीमती सामान व बीस हजार रुपये दे दिए।
जब सुबह उठकर उसने घर का सामान चेक किया तो उक्त सामान गायब थे। उसने बताया कि इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई। माछीवाड़ा के एसएचओ पवनजीत चौधरी ने मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद अमनदीप सिंह, जसवीर कौर और हरमीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
No comments:
Post a Comment