Sunday, August 21, 2011

अन्‍ना की आंधी: दिल्‍ली में 'महा मार्च', राजकोट में आरपीएफ जवान ने रोकी ट्रेन

नई दिल्‍ली. रामलीला मैदान में अनशन कर रहे अन्‍ना हजारे के लिए आज पूरी दिल्‍ली और भारत उमड़ गया। दिल्‍ली सहित पूरे देश से दिन भर लोग रामलीला मैदान आते रहे। शाम को इंडिया गेट से रामलीला मैदान के लिए निकले मार्च में भी हजारों लोग शामिल हुए।

जन लोकपाल और अन्‍ना के लिए जयपुर, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु सहित देश के तमाम शहरों में लोग सड़कों पर उतरे। उन्‍होंने जुलूस निकाला, अपने सांसदों के घर के बाहर धरना दिया और अपने तरीके से आंदोलन में योगदान दिया। कोलकाता में सड़कों पर उतरे लोगों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और जन लोकपाल बिल पारित करने की मांग की।



गुजरात के राजकोट में आरपीएफ का एक जवान भी बागी हो गया। जवान नीलकंठ सिंह नौकरी की परवाह किए बिना वर्दी में ही तिरंगा लेकर पटरी पर उतर गया। उसने भक्तिनगर स्‍टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन रोक दी। हालांकि उसे तत्‍काल हिरासत में ले लिया गया और ट्रेन को राजकोट जंक्‍शन रवाना किया गया।

No comments: