आठ दिन के लिए पढ़ाई-नौकरी छोड़ो और जेलें भर दोः अन्ना
नई दिल्ली।महात्मा गांधी के सविनय अवज्ञा आंदोलन को दोहराते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने देशभर में कार्यरत कर्मचारियों और छात्रों से आठ दिन का बहिष्कार आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया है। हजारे ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को आजादी की दूसरी लड़ाई बताते हुए कहा कि भारत माता आपसे आठ दिन का समय मांग रही है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से ठीक पहले राष्ट्र के नाम अपने संदेश में छात्रों और कर्मचारियों से आठ दिन का अवकाश लेकर आंदोलन में कूद पड़ने का आग्रह किया।
हजारे के इस आह्वान से घबराई सरकार ने उनके इस आह्वान को गैर जिम्मेदाराना और गैरजरूरी बताया और कहा कि कर्मचारी इस पर कान नहीं धरेंगे। अन्ना ने कहा कि अब यह उजागर हो गया है कि सरकार हकीकत को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने देशवासियों से जेलों को भर देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजादी की दूसरी लड़ाई में लोगों को इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देनी चाहिए कि उन्हें बंद करने के लिए जेलों में जगह ही नहीं बचे।
आठ दिन के लिए पढ़ाई-नौकरी छोड़ो और जेलें भर दोः अन्ना
अपने आंदोलन को अहिंसक बनाए रखने पर जोर देते हुए हजारे ने कहा कि सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने इस आंदोलन को तप की संज्ञा देते हुए कहा कि लोगों को सत्याग्रह की मूलभावना का पालन करना चाहिए। हजारे ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश का समापन भारत माता की जय से किया।
Tuesday, August 16, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment