अलवर।। पहले पति को पेड़ से बांध दिया, फिर उसके सामने उसकी बीवी का गैंग रेप किया और उसके बाद उसको मौत के घाट उतार दिया। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना राजस्थान के अलवर जिले की है। यहां पर एक छात्र नेता के कुछ समर्थकों ने जितेंद्र नाम के शख्स को पहले पेड़ से बांध दिया। फिर उसकी आंखों के सामने ही उसकी बीवी का गैंग रेप किया और फिर उसको जान से मार दिया।
इस बाबत पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान जितेंद्र ने कई बार अपना बयान बदला, इसलिए उनकी बातों पर विश्वास करना मुश्किल है। फिर भी पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अलवर जिले के सुरेर गांव के रहनेवाले जितेंद्र मीणा अपनी पत्नी मारुति के साथ अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जितेंद्र का कहना है कि रास्ते में ही छात्र संघ चुनाव के उम्मीदवार के 6-7 समर्थकों ने उनकी बाइक को रोक दिया। उसके बाद उन लोगों ने उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और जब जितेंद्र ने इसका विरोध किया तब उन लोगों ने उसकी खूब धुनाई की।' अधिकारी ने बताया, 'इसके बाद उन लोगों ने जितेंद्र को पेड़ से बांध दिया और उन्हें खूब पीटा। इसके बाद उन लोगों ने जितेंद्र की पत्नी के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ गैंग रेप किया। इसी दौरान चोट के कारण जितेंद्र बेहोश हो गए। इसके बाद जब वह होश में आए तो देखा कि उनके सामने उनकी पत्नी की लाश पड़ी थी।'
जितेंद्र ने इस घटना की जानकारी अपने गांव के लोगों को दी। उसके बाद उनके गांव के लोगों ने रोड जाम कर दिया और अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
Saturday, August 20, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment