अन्ना समर्थक ने खुद को जिन्दा जलाया
नई दिल्ली.नई दिल्ली में किसान घाट पर बिहार से आए एक व्यक्ति ने मंगलवार को आत्मदाह की कोशिश की। बताया जाता है कि यह व्यक्ति अन्ना हजारे के अनशन में शामिल होने आया था और उनकी मांग सरकार द्वारा नहीं माने जाने से हताश था। 85 फीसदी जले इस व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपुष्ट रिपोर्टों के मुताबिक रविवार देर रात भी एक व्यक्ति ने रामलीला मैदान में खुद को आग लगाने की कोशिश की थी।
पिछले आठ दिन से रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे समाजसेवी अन्ना हजारे की सेहत अब बिगड़ने लगी है। अन्ना का वजन वजन 5.66 किलाग्राम कम हो गया है। अन्ना के रक्त और मूत्र में केटोन की मात्रा भी बढ़ गई है। अन्ना की सहयोगी किरण बेदी ने टि्वट किया है कि अन्ना की सेहत चिंताजनक है।
अन्ना की देखरेख कर रहे डॉक्टर नरेश त्रेहन को बुलाया गया है। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर अनूप मिश्रा के मुताबिक अन्ना डेंजर जोन में पहुंच गए हैं। रक्त और मूत्र में केटोन बनना खतरनाक है। यह किडनी तथा लीवर को प्रभावित कर सकता है। अगले 24 से 48 घंटे तक उनकी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
Tuesday, August 23, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment