नई दिल्ली।। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास 7 रेसकोर्स रोड पर बेहद अहम सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। बैठक में टीम अन्ना के जन लोकपाल बिल के ड्राफ्ट पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर दल जन लोकपाल के ड्राफ्ट पर सहमत नहीं हुए। टीम अन्ना की सभी यह नया ड्राफ्ट आज सुबह कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और टीम अन्ना ने मिलकर बनाया है। बैठक में सभी पार्टियों ने अन्ना से तुरंत अनशन खत्म करने की अपील की।
सर्वदलीय बैठक में सबसे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जन लोकपाल बिल पर सहमति बनाने के लिए सरकार की तरफ से की गई पहल का पूरा ब्योरा दिया। पीएम ने बताया कि सरकार भी एक मजूबत लोकपाल बिल चाहती है। हालांकि, पीएम ने अपने इस संबोधन में टीम अन्ना को कोई नया ऑफर नहीं दिया है।
पीएम ने बताईं टीम अन्ना की शर्तें
उन्होंने टीम अन्ना की सभी शर्तों को भी बैठक में रखा। उन्होंने बताया कि टीम अन्ना चाहती है
1- जन लोकपाल बिल को 4 दिन के अंदर संसद में पेश किया जाए
2- मौजूदा लोकपाल बिल को स्टैंडिंग कमिटी से वापस लिया जाए। जन लोकपाल बिल को स्टैंडिंग कमिटी में न भेजा जाए।
3- जन लोकपाल बिल को इसी सत्र में बिल पारित किया जाए, भले ही इसके लिए सत्र बढ़ाना पड़े
प्रणव ने दी ड्राफ्ट की जानकारी
प्रधानमंत्री के बाद प्रणव ने सर्वदलीय बैठक में जन लोकपाल बिल के ड्राफ्ट के बारे में सभी दलों को जानकारी दी। सभी दलों को ड्राफ्ट की कॉपी बांटी गई।
अन्ना से अनशन खत्म करने की अपील
सर्वदलीय बैठक में शामिल सभी पार्टियों ने पिछले 9 दिन से अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के स्वास्थ्य पर चिंता जताई और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की।
क्या है पार्टियों का स्टैंड?
आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव जन लोकपाल बिल के समर्थन में नहीं
बीजेपी को टीम अन्ना का जन लोकपाल बिल जैसा का तैसा मंजूर नहीं। एक इंटरव्यू में अरुण जेटली ने कहा की पीएम को राष्ट्रीय सुरक्षा को छोड़कर जन लोकपाल बिल के दायरे से बाहर रखने का कोई तुक नहीं।
सीपीएम को भी टीम अन्ना का पूरा जन लोकपाल बिल मंजूर नहीं
सोनिया गांधी की पूरी नजर
उधर, सूत्रों के मुताबिक यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की पूरे घटनाक्रम पर नजर है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी सर्जरी कराने के बाद अभी अमेरिका में ही हैं।
No comments:
Post a Comment