Tuesday, September 6, 2011

फिल्म नगरी सपनों की नगरी है. यहाँ पर किस्मत आजमाने के लिए लाखों लोग आते हैं. उनमे से कुछ सफल होकर आसमान में सितारे की तरह चमकते हैं तो कुछ गुमनामी के अंधेरों में गम हो जाते हैं . आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी नायिका की जिसने अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर बोलीवुड में अपना मकाम बनाया है. उसका नाम है निशा यादव. उभरती अभिनेत्री निशा यादव ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने शुरुआत तो " आइटम गर्ल" फिल्म से की मगर अब तक काफी काम कर चुकी है और कई अच्छे प्रजेक्ट उनके हाथ में हैं. " अगर आप होते तो क्या करते " नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म में भी निशा ने लीद रोल किया है. उत्तर प्रदेश के सलारपुर, सुजान गंज, जौनपुर की निशा को अपने काम पर भरोसा है और उन्हें बोलीवुड से बहुत आशाएं हैं. रामगोपाल वर्मा और महेश भट्ट जैसे निर्देशकों के साथ काम करने की तमन्ना रखने वाली निशा फिलहाल मशहूर डायरेक्टर रमेश चन्द्र राजपूत द्वारा निर्देशित चर्चित वीडियो एल्बम " तड़प " की रिहर्सल में व्यस्त हैं. वैसे वे शिकाकाई और जींस पेंट के विज्ञापन में भी धमाल मचा चुकी हैं. अंग प्रदर्शन से प्रेम करने वाली निशा से खास बातचीत की दिलीप पांडे ने. पेश हैं बातचीत के अंश -

सवाल - आपकी पहली फिल कौन सी है , और वह आपको कैसे मिली ?

निशा- मेरी पहली फिल्म " आइटम गर्ल " है. मेरे एक फ्रेंड ने मुझे बताया था की फिल्म का ऑडीशन चल रहा है, में वहाँ पर सुभाष दुरक्कर से मिली. दोदिन के बाद उन्होंने रिहर्सल पर आने को कहा , मुझे यकीन ही नहीं आया . मैंने समझा की फिल्म इंडस्ट्री में इतनी आसानी से काम नहीं मिलता , सो में वहाँ गयी ही नहीं, इसके बदले में कोलेज चली गयी . बाद में जब उनका फोन आया तो मुझे भरोसा हुआ. इस तरह मुझे यह पहली फिल्म मिली.

सवाल- एक मोडल पूनम पांडे ने भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने का एलान कर सनसनी फैला दी थी. आपका इस विषय में क्या विचार है ?

निशा- मुझे लगता है की कंट्रोवर्सी करना ठीक है , लेकिन हद में रहे तो बेहतर है.

सवाल- आज के दौर की फिल्मों में जिस तरह से अंग प्रदर्शन का दौर चल रहा है उससे आप किस हद तक सहमत हैं ?

निशा- में तो बिलकुल सहमत हूँ. डायरेक्टर - प्रोड्यूसर या कहानी की मांग के अनुसार अगर एक्सपोज होना हो तो अच्छी बात है. अगर मुझे एक्सपोज के लिए अच्छे ऑफर आते हैं तो इनकार नहीं है.

सवाल- किस तरह की फ़िल्में करना चाहती हैं ?

निशा- रोमांटिक, ग्लैमर और एक्शन वाली फ़िल्में मुझे पसंद हैं.


सवाल- आपका फेवरिट हीरो -हीरोइन कौन है ?

निशा- बिपासा बासु, काजोल, शाहरुख खान और शाहिद कपूर




सवाल- आपका पसंदीदा गीत , पसंदीदा द्रश्य ?

निशा- बहुत सारे गीत हैं. न जाने मेरे दिल को क्या हो गया बहुत पसंद है. कभी खुशी कभी गम का यह सीन जब शाहरुख खान काजोल का हाथ पकड़कर बोलता है- में तुम्हारी दुकान हडपकर ही रहूँगा....

No comments: