पूनम पांडे का राहुल को अनोखा फेयरवेल
मुंबई। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने की खबरों से सुर्खियों में आई मॉडल पूनम पांडे की लाइम लाइट में आने की भूख बढ़ती ही जा रही है।
खुद को चर्चाओं में लाने के लिए पूनम ने इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाडियों का सहारा लेना शुरू किया है। इस बार पूनम ने "द वॉल" राहुल द्रविड़ के आखिरी वनडे मैच पर उन्हें अनोखा फेयरवेल देकर एक बार सुर्खियां बटोरने की कोशिश की।
पूनम ने राहुल के आखिरी वनडे के चलते अपने प्रशंसकों के लिए ग्लेमरस एंड बोल्ड फोटोग्राफ्स टि्वटर पर डाले हैं। पूनम अपने प्रशंसकों के 24 घंटे संपर्क में रहने के लिए वेबसाइट भी लेकर आ रही हैं जिस पर उनकी फोटो पोस्ट होंगी।
No comments:
Post a Comment