कांग्रेस नहीं चाहती हार, स्थाई समिति में मनीष तिवारी बरकरार
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी लोकपाल बिल बनाने के लिए बनी संसद की स्थायी समिति में बने रहेंगे। उन्होंने दो दिन पहले अपना नाम समिति से वापस ले लिया था।
कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि मनीष तिवारी सहित कांग्रेस के सभी सदस्य स्थायी समिति में बने रहेंगे। स्थायी समिति का कार्यकाल अगस्त में खत्म हो गया। समिति का अब पुनर्गठन होना है। माना जा रहा था कि इसके पीछे पार्टी नेतृत्व का हाथ है और वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर ही मनीष तिवारी ने अपना नाम वापस लिया है। अन्ना हजारे के खिलाफ उनके बयान के चलते देश भर में उनकी जो किरकिरी हुई, उसी से जोड़कर इस कदम को देखा जा रहा था।
लेकिन अब पार्टी ने साफ कर दिया है कि स्थायी समिति से नाम वापस लेने का फैसला मनीष तिवारी ने खुद लिया था। पार्टी ये समझती है कि अगर मनीष समिति से बाहर होते हैं तो इसे सरकार की हार माना जाएगा जो वो नहीं चाहता।
Friday, September 2, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment