कैश फॉर वोट मामले में दोषी बनाए गए समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह से मिलने के लिए 12 बजे के लगभग बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी श्वेता नंदा भी हैं। अमिताभ नई दिल्ली में आयोजित ज्ञानपीठ पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। अमिताभ के इस तरह से एम्स पहुंचने पर पिछले दिनों दोनों के रिश्तों में आई खटास के दूर होने की संभावना भी जताई जा रही है।
गौरतलब है कि कैश फॉर वोट मामले में तिहाड़ गए अमर सिंह १९ सितंबर तक जमानत पर बाहर है। अमर सिंह इस समय एम्स में इलाज करा रहे हैं।
इससे पहले अमर सिंह की करीबी जयाप्रदा ने आरोप लगाया था कि अमर सिंह के बेहद करीब रहने वाले लोग अब मुसीबत के वक्त में उनसे दूर हो गए हैं। जयाप्रदा ने यह भी कहा था कि अमर सिंह ने जिन लोगों पर अहसान किए वो भी अब उनसे दूरी बनाए हुए हैं। जयाप्रदा का इशारा अमिताभ बच्चन की ओर ही था।
Sunday, September 18, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment