Sunday, September 4, 2011

मुंबई। आज सुबह मुंबई में दिल दहला देने वाली खबर आई। यहां गोरेगांव ईस्ट में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की खबर मिली है। पता चला है कि बदमाशों ने बलात्कार कर इस नाबालिग लड़की को हाईवे पर फेंक दिया। इसके बाद लड़की की मौत हो गई। बलात्कार के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी 23 साल के एक लड़के बबलू गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, मुंबई में गणेश उत्सव के वक्त विसर्जन देखने के लिए निकले एक परिवार अपने घर से निकला था। नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर साजिश के तहत मामले को अंजाम दिया गया।

मुंबईः बलात्कार के बाद नाबालिग को हाईवे पर फेंका, मौत

जांच में जुटी पुलिस ने रात में ही मुख्य आरोपी बब्लू को गिरफ्तार किया। इस घटना पर मामला भी दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी भी पुलिस इस बात की जांच कर रही है ति इशमें कितने और लोग शामिल थे।

No comments: