
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह को 12 सितंबर से पहले तिहाड़ जेल से मुक्ति नहीं मिल पाएगी। कैश फोर वोट कांड में न्यायिक हिरासत काट रहे अमर ने दिल्ली की तीस हजारी अदालत में अपनी जमानत याचिका दी थी। याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई और मामले की अगली सुनवाई की तारीख 12 सितंबर दी गई है। साफ है कि अमर को 12 सितंबर तक जेल में ही रहना पड़ेगा।
इससे पहले अमर सिंह के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उनके मुवक्किल का स्वास्थ्य बहुत खराब है। उन्होंने 9 सितंबर को सिंगापुर में डॉक्टर से टाइम भी लिया हुआ है। जेल में उन्हें जिन परिस्थितियों में रखा गया है वो उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक हैं। वकील के मुताबिक अमर सिंह जनवरी से टीबी से भी जूझ रहे हैं। उनकी दोनों किडनी खराब हैं और वे प्रत्यारोपित किडनी के दम पर जिंदगी गुजार रहे हैं।
12 सितंबर तक जेल में ही रहना होगा अमर सिंह को
कोर्ट ने उनकी दलीलें सुनने के बाद तिहाड़ जेल के अधिकारियों से अमर सिंह की हेल्थ के बारे में रिपोर्ट पेश करने को कहा और सुनवाई 12 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। अब अमर सिंह को जमानत मिलेगी या नहीं इसपर फैसला 12 सितंबर को ही होगा। तब तक अमर सिंह को तिहाड़ जेल में ही रहना होगा।
No comments:
Post a Comment