माया ने सैंडल लाने मुंबई भेजा खाली विमान
लखनऊ/मुंबई। उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ तरह -तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं. विकीलीक्स ने एक बेहूदा खुलासा किया है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने एक बार महज नए सैंडल्स मंगवाने के लिए लखनऊ से एक खाली विमान को मुंबई भेजा था।
विकीलीक्स की ओर से अमरीकी दूतावास के 2007-2009 के बीच के जारी ताजा केबल्स में 55 वर्षीय मायावती को अव्वल दर्जे का "इगोमैनियक" करार दिया है, जिस पर प्रधानमंत्री बनने का जुनून सवार है।
अमरीकी केबल के अनुसार "मायावती हर साल अपने जन्मदिन पर पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं से लाखों डॉलर गिफ्ट के रूप में वसूलती हैं। माया के जुनून की कोई हद नहीं है। मायावती को एक बार नए सैंडल्स चाहिए थे और इसके लिए माया ने अपने फेवरेट ब्रांड के सैंडल्स मंगवाने एक खाली विमान को मुंबई तक भेज दिया था।" इस अमरीकी केबल पर 23 अक्टूबर 2008 की तारीख दर्ज है।
अमरीकी केबल्स के अनुसार "मायावती किसी भी राज्य पहली ऎसी सीएम हैं, जिन्होंने अपने घर से दफ्तर के लिए निजी सड़कें बनवाई। माया की रईसी का आलम यह है कि यहां से गुजरने के बाद इस सड़क की सफाई की जाती है। यहां तक माया ने विरोधियों द्वारा जहर दिए जाने की आशंका के मद्देनजर एक फूड टेस्टर की नियुक्ति तक कर रखी है, जो माया के खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा करता है।" बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकिलिक्स के इस खुलासे को बकबास करार दिया है. अधिकाँश लोग इसे बहन जी के खिलाफ एक साजिश का हिस्सा मानते हैं .
Monday, September 5, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment