Wednesday, September 7, 2011

ये हैं धमाके के गुनहगार, कहीं दिखें तो पुलिस को बताइए!


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हाईकोर्ट के गेट पर हुए बम धमाके के दो संदिग्धों के स्केच दिल्ली पुलिस ने जारी किए हैँ। पुलिस को इन स्केच के जरिए धमाकों के गुनहगारों तक पहुंचने की उम्मीद है।

पुलिस ने ये स्केच मौके पर मौजूद इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर तैयार किए हैं। जिन दो लोगों के स्केच जारी हुए हैं उनमें से एक की उम्र करीब 26 साल है जबकि दूसरा करीब 50 साल का बताया जाता है। 26 साल के युवक की लंबाई पांच फुट नौ इंच के करीब बताई जा रही है। उसकी हल्की दाढ़ी भी है और वो बीच की मांग निकाल कर बाल काढ़ता है।

ये हैं धमाके के गुनहगार, कहीं दिखें तो पुलिस को बताइए!

50 साल के शख्स के बाल छोटे हैं मगर गहरी दाढ़ी और मूंछें हैं। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इन्हीं में से एक शख्स ने आकर गेट के पास सूटकेस रखा था जिसमें करीब 20 मिनट बाद धमाका हुआ।

No comments: