विवादों में रॉ-वन
शाहरुख खान पर चोरी का आरोप
४० करोड का नोटिस
मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म रॉ-वन को लेकर मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। बेंगलुरू के एक बिजनेसमैन ने किंग खान पर रॉ-वन का मोबाइल गेम लॉन्च किए जाने का आइडिया चुराने का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है और मामले के निपटारे के लिए 40 करोड़ रूपए दिए जाने की मांग की है।
बेंगलुरू में हॉस्पिटैलिटी बिजनेस चलाने वाले 27 वर्षीय शाकिर अगा का दावा है कि रॉ-वन की रिलीज से पहले फिल्म का मोबाइल गेम लॉन्च किए जाने का आइडिया शाहरूख को उन्होंने ने ही दिया था। शाकिर के मुताबिक किसी फिल्म को हिट बनाने के लिए रिलीज से पहले उसका मोबाइल गेम लॉन्च करने का आइडिया 2010 में उनके दिमाग में आया था। शाकिर ने बताया कि "जब मुझे यह आइडिया सूझा, तो मैंने एक पॉपुलर पारसी टीवी आटिस्ट लिडा मोघाघेघ के साथ अमरीका में मार्च 2010 में इस र चर्चा की थी। लिडा ने इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए रेड चिली इंटरटेनमेंट के सीएफओ (मुख्य वित्त अधिकारी) ब्लेसन ओमेन को एक ई-मेल भेजा था।"
अगा ने बताया कि इस सिलसिले में फॉलोअप करते हुए उन्होंने 18 मार्च को ओमेन को एक और ई-मेल भेजा, जिसका सीएफओ न 14 दिसंबर को जवाब दिया था। सीएफओ ने आइडिया के लिए अगा को शुक्रिया अदा किया था और कहा था कि सही समय आने पर इस बारे में आगे की बातचीत की जाएगी। शाकिर के अनुसार "मैंने इस साल 6 मई को पिछले ई-मेल के बारे में याद दिलाते हुए फिर से ओमेन को एक ई-मेल भेजा, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। मेरे कई ई-मेल्स, फोन कॉल्स और फैक्स मैसेजेस भेजे जाने के बाद भी रेड चिली इंटरटेनमेंट की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।"
बिजनेसमैन के अनुसार कुछ महीने बाद ओमेन की ओर से एक ई-मेल भेजा गया जिसमें लिखा था कि शाहरूख काफी बिजी थे, वो जल्द ही अगा से संपर्क करेंगे। अगा ने बताया कि रेड चिली इंटरटेनमेंट ने का था कि एसआरके अपनी अगली मूवी के साथ फोन गेम लॉन्च करेंगे। अगा के वकील ने एमएस मुकर्रम ने बताया कि "शाहरूख और उनकी कंपनी ने अगा को क्रेडिट दिए बिना ही फोन गेम लॉन्च कर दिया। यहां तक कि अगा को लॉन्चिंग के पहले इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। एसआरके और उनकी कंपनी ने मेरे मुवक्किल का आइडिया चोरी किया है, नोटिस भेजा गया है।"
मुकर्रम के मुताबिक "किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से पहले कानूनी नोटिस भेजना जरूरी होता है। इसी कानूनी प्रक्रिया के तहत हमने शाहरूख को नोटिस भेजा है और अगा के आइडिया के लिए 40 करोड़ रूपए की मांग की है। यदि एसआरके अदालत के बाहर मामले का निपटारा करना चाहते हैं, तो उन्हें हर्जाने के रूप में 40 करोड़ रूपए देने होंगे।" गौरतलब है कि शाहरूख की फिल्म रॉ-वन दिवाली पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म 2-डी और थ्री-डी में भी रिलीज होगी। रॉ-वन से 400 करोड़ रूपए की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है।
Friday, September 16, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment