Wednesday, September 21, 2011

मोहब्बत में बेवफाई , प्रेमिका ने फांसी लगाई


बेंगलुरू/जमशेदपुर।जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने के सपने संजोने वाली जमशेदपुर की होनहार आदिवासी छात्रा मालिनी मुर्मू ने खुद ही अपना जीवन समाप्त कर लिया। आईआईएम बेंगलुरू में एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा का शव सोमवार को उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलता मिला। प्यार में मिले धोखे से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। लैपटॉप में छोड़े अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा है, ‘उसने मुझे छोड़ दिया, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं।’


मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर मालिनी (22) के ब्वॉयफ्रैंड ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। इससे उसे गहरा आघात लगा और उसने क्लास में भी जाना छोड़ दिया। क्लास में उसे नहीं पाकर जब उसके दोस्त हॉस्टल के कमरा नंबर 421 में गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला। गार्डस को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया। कमरे के भीतर मालिनी का शव पंखे झूलता मिला। वहां उसका कोई रूममेट नहीं था।


दीवार पर भी लिखा, धोखा मिला


मालिनी ने अपने लैपटॉप में छोड़े सुसाइड नोट में लिखा कि उसके ब्वॉयफ्रैंड ने उसे छोड़ दिया है। इसी वजह से वह आत्महत्या कर रही है। उसके कमरे की दीवार पर ‘उसने मुझे धोखा दिया’ भी लिखा हुआ मिला।


ये मैसेज बना आत्महत्या की वजह : पुलिस के अनुसार मालिनी का ब्वॉयफ्रैंड घटना के दौरान शहर में ही था। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई। ब्रेकअप भी हो गया। इसके बाद ब्वॉयफ्रैंड ने फेसबुक पर एक मैसेज डाला, जिससे उसे गहरा सदमा लगा। मैसेज में लिखा था, ‘आज मुझे बहुत शांति मिली है। मैंने अपनी नई गर्लफ्रैंड को छोड़ दिया है। आजादी मुबारक हो।’


आज आएगा शव


जमशेदपुर में कदमा के विजया हेरिटेज अपार्टमेंट निवासी विश्वनाथ मुर्मू की बेटी मालिनी का शव बुधवार को यहां पहुंचेगा। विश्वनाथ शव लेकर बेंगलुरू से रांची के लिए चुके हैं। मालिनी के पिता भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के बर्मा माइंस डीपो के इंचार्ज हैं। वे घटना के वक्त विभागीय काम से पुणो में थे। मृतका की मां निरसो मुर्मू सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मालिनी झामुमो के प्रवक्ता रमेश हांसदा की भांजी है। मालिनी ने साकची के राजेंद्र विद्यालय से 10वीं की पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने उड़ीसा के के आईटीई से 12वीं पास की। उसकी छोटी बहन भुवनेश्वर से इंजीनियरिंग कर रही है।

No comments: