
भुवनेश्वर। उड़ीसा की आधा से ज्यादा आबादी बाढ़ की चपेट में है। उड़ीसा में महानदी अपने पूरे उफान पर है। बाढ़ से 14 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 60 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।
गौरतलब है कि महानदी में आई बाढ़ में 2800 गांव प्रभावित हुए हैं। करीब 11,255 मकानों को नुकसान पहुंचा है। कटक, पुरी, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, बारगढ़, संभलपुर, सोनपुर, नौपाड़ा और देवगढ़ जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सरकार ने उड़ीसा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स को राहत कामों लगाया है। भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर भी राहत कामों में जुटे हुए हैं।
उड़ीसाः 14 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 22 की मौत
No comments:
Post a Comment