Monday, February 28, 2011

कोझीकोड. केरल के नंदपुरम में कोझीकोड में एक खाली प्लॉट में गैरकानूनी बम बनाए जाने के दौरान धमाका हो गया। धमाके में पांच लागों के मरने और तीन के घायल होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को राजनीतिक रूप से संवेदनशील नंदपुरम के नारीकेट्टीरी मेंयह धमाका हुआ।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में रियाल, शमीर, शबीर, शाबिल और रफीक के नाम शामिल है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों ने आसपास के इलाकों की जांच शुरू कर है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से नंदपुरम और आसपास के इलाके में आईयूएमएल और सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं में तनाव के कारण क्षेत्र में अशांति व्याप्त है। इनमें से 15 मामले नंदपुरम पुलिस स्टेशन में जबकि आठ बम हमलों से संबंधित है
केरल के कोझीकोड जिले के नरिक्कट्टेरी में बम बनाते समय विस्फोट होने से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के पांच कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और तीन गंभीर घायल हो गए।


पुलिस ने बताया कि बम बनाते समय विस्फोट हुआ। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को कोझीकोड मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


यूडीएफ रच रहा साजिश :
केरल के मुख्यमंत्री अच्युतानंदन ने इस घटना के बाद आरोप लगाया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्ष का कांग्रेस नीत गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट हिंसा की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि आईयूएमएल यूडीएफ का सहयोगी है। उन्हें बम बनाने के काम में लगाए जाने से यह साफ हो गया है

No comments: