Sunday, February 27, 2011

ह्यूसटन।। बच्चों की खुशी के लिए मां-बाप क्या-क्या नहीं करते। अमेरिका के ह्यूसटन में एक मां-बाप बच्चे का एजुकेशन लोन चुकाने के लिए अपने शरीर को कई टुकड़ों में बेचने को तैयार हो गए। लोन की लिमिटेशन करीब 2 लाख अमेरिकन डॉलर है।

अमेरिका की एक जॉब वेबसाइट ' क्रेग्सलिस्ट ' के जॉब्स वॉन्टेड सेक्शन में दिए गए एक ऐड में इस अमेरिकी जोड़े ने लिखा है कि अगर आपको मेडिकल एक्सपेरिमेंट या किसी और काम के लिए हमारे बॉडी पार्ट्स की जरूरत है, तो आप हमारे बच्चे का एजुकेशन लोन चुका कर हमें या हमारे बॉडी पार्ट्स को खरीद सकते हैं। लोन की कीमत है 2 लाख अमेरिकी डॉलर।

ऐड में मां ने लिखा है कि मेरी लंबाई 5 फुट 1 इंच है और मेरे शरीर के सारे पार्ट्स सही तरीके से काम कर रहे हैं। आप चाहें तो खून, प्लाज्मा, किडनी, हार्ट और दिमाग यानी कुछ भी खरीद सकते हैं लेकिन आपको मेरे बच्चे का लोन चुकाना होगा। मैं आपको अपनी जिंदगी तक देने को तैयार हूं।

हालांकि, बेवसाइट पर उन्होंने अपनी पहचान जाहिर नहीं की है। पैरंट्स ने लिखा है कि अगर आपको पूरी बॉडी चाहिए तो आप हमारे बच्चे की पूरी फीस चुका दीजिए, वरना आप बॉडी को टुकड़ों में भी खरीद सकते हैं। आपको बॉडी का जो भी पार्ट चाहिए उसकी कीमत अदा करें और ले जाएं।

No comments: