Thursday, February 24, 2011

ग्लूकोज़ चढ़ाने से 13 महिलाओं की मौत









सरकारी अस्पताल की लापरवाही
सरकारी अस्पताल में चढ़ाया गया बैक्टीरिया वाला ग्लूकोज़ (फाइल फोटो)

जोधपुर के सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिलाओं को जो ग्लूकोज़ चढ़ाया गया उसमें बैक्टीरिया था.

सरकारी अस्पतालों में लापरवाही का रवैया कोई नई बात नहीं है. ऐसी ही लापरवाही का उदाहरण जोधपुर के सरकारी अस्पताल में देखने को मिला. यहां डिलिवरी के लिए आई कुछ महिलाओं को प्रसव के बाद ग्लूकोज़ चढ़ाया गया और इसके बाद से अस्पताल में शुरू हुआ मौत का सिलसिला. बाद में पता चला कि ग्लूकोज़ में बैक्टीरिया था जिसकी पुष्टि भी हो चुकी है. अभी तक बैक्टीरिया युक्त ग्लूकोज़ 13 महिलाओं की जान ले चुका है.

अस्पताल जोधपुर के उम्मेद ज़िले में है. अस्पताल में बुधवार को भावना नाम की एक महिला को प्रसव के बाद रक्तस्राव शुरू हुआ. इसके बाद इस महिला को महात्मा गांधी अस्पताल भेज दिया गया. वहां पर भावना की तबीयत और बिगड़ गई जिसके बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया.

लोगों के हंगामे का बाद महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर जाम लग गया. पुलिस और प्रशासन ने मरीज़ के परिजनों को समझाया तब कहीं जाकर ये जाम खुला.

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रशासन पूरी घटना की जांच की बात कर रहा है.

इससे पहले भी जोधपुर में जच्चाओं की मौत पर कई सवाल खड़े हो चुके हैं. अब जबकि दोबारा से ऐसी घटना सामने आई है तो सरकार जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ लेना चाहती है. लेकिन लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है और वो सड़कों पर उतर आए ह

No comments: