कपूरथला. अंतरजातीय प्रेम प्रसंग के चलते अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस ने संदीप के चाचा बिकर सिंह के बयान पर लड़की के पिता बलविंद्र सिंह पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बलविंद्र ने अपना अपराध कबूल लिया है। संदीप के शव की तलाश की जा रही है।कहा जा रहा है कि झूठी शान की खातिर पहले संदीप को गोलियां मारी गईं और फिर शव ब्यास नदी में फेंक दिया गया।
गांव चालंदा निवासी संदीप सिंह की मां तरसेम कौर ने 11 फरवरी को पुलिस को सूचित किया कि उनका बेटा ६ फरवरी से लापता है। कई दिन बाद रविवार को संदीप के चाचा बिकर सिंह ने शंका जताई कि संदीप का पड़ोसी गांव लक्खवरिया निवासी बलविंद्र सिंह ने अपहरण किया है। संदीप का बलविंद्र सिंह की बेटी से प्रेम प्रसंग था। संदीप अलग जाति का था। इसलिए बेटी से उनके प्रेम पर बलविंद्र को एतराज था।
पुलिस ने बलविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके गांव लक्ख वरिया में छापा मारा। पुलिस की रेड से पहले ही बलविंद्र परिवार सहित भूमिगत हो गया। बाद में बलविंद्र ने सुल्तानपुर लोधी की अदालत में आत्मसमर्पण किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
Tuesday, February 22, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment