Monday, July 20, 2009

अशोक अलबेला , पेज -12

'साली जौनपुर वाली ' के गीतकार अशोक अलबेला की चर्चा जोरों पर
मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री के खेल निराले हैं, यहाँ लाखों लोग आते हैं। इनमे से किसी के सपने पूरे हो जाते हैं और कुछ संघर्ष के थपेडे झेलने के लिए अभिशप्त हो जाते हैं। अक्षय कुमार आज सुपर स्टार हैं मगर संघर्ष की शुरुआत में वे बेंकाक के एक होटल में कुक का कार्य किया करते थे , इसी प्रकार अशोक अलबेला भी एक होटल में बतौर कुक अपनी सेवायें देकर साहित्य की साधना में लगे हैं। अशोक अलबेला की प्रतिभा से प्रभावित होकर 'कृष्णा -कृष्णा बोल प्यारे' नामक एल्बम में उन्हें गीत लिखने का अवसर दिया गया है। शिव दर्शन एंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रहे इस एल्बम के निर्माता मुकेश गुप्ता , निर्देशक आर एन सिंह , और संगीतकार नरेंदर निर्मल हैं। इसमे अशोक अलबेला के अलावा पंडित किरण मिश्रा और खिन्न जी हैं। लखविंदर सिंह लाखा , विनोद राठौड़ , उदय नारायण , मोहम्मद सलामत और पामेला जैन ने इन गीतों को अपनी आवाज दी है। इसी प्रकार राजगुरु फिल्म्स के एल्बम 'साली जौनपुर वाली ' में अशोक अलबेला ने गीत लिखे हैं। इसके निर्माता राजेश सिंह , निर्देशक गोविन्द गुप्ता तथा मुख्य कलाकार दिनेश यादव , मोहिनी और जावेद रहमान हैं। ये सभी भोजपुरी एल्बम हैं। संगीतकार शिव राजोरिया के एक अन्य भोजपुरी एल्बम में अशोक अलबेला की कलम कमाल दिखाने वाली है। इन गीतों को स्वरबद्ध किया है ज्योत्स्ना राजोरिया ने।
भोजपुरी भाषा पर अच्छी पकड़ रखने वाले अशोक अलबेला को अच्छे ब्रेक की तलाश है। आजकल उनकी चर्चा जोरों पर है।

No comments: