लॉस एंजिल्स. अमेरिका के लॉस एंजिल्स सहित 7 शहरों में टॉपलेस घूमने-फिरने के अधिकार की मांग को लेकर हजारों महिलाएं सड़कों पर टॉपलेस निकल पड़ी। महिलाओं का कहना था कि जिस तरह पुरुषों के लिए शरीर के ऊपरी हिस्से को ढंकना कानूनन अनिवार्य नहीं है, उसी तरह उन्हें भी सार्वजनिक जगहों पर टॉपलेस घूमने-फिरने का अधिकार दिया जाए।
अमेरिका में यह आंदोलन कई सालों से चल रहा है और कई शहरों में महिलाओं को ऐसे अधिकार मिले हैं। आंदोलन की आधिकारिक वेबसाइट http://gotopless.org के मुताबिक ड्रिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में 1986 और न्यूयॉर्क में 1992 में ही महिलाओं को पब्लिक प्लेस पर पुरुषों के समान टॉपलेस होने का अधिकार मिल गया।
आंदोलन को शुरू करने वाले स्प्रिचुअल लीडर एम. रेयल का कहना है कि जब पुरुष टॉपलेस रह सकते हैं तो संवैधानिक रूप से महिलाओं को भी समानता का यह अधिकार मिलना चाहिए या पुरुषों को भी सीना ढंकने के लिए बाध्य करना चाहिए।
यह मांग महिला-पुरुष समानता के अधिकार से जुड़ी हुई है, इसलिए हर साल अगस्त माह में इस मांग को लेकर प्रदर्शन का प्रतीकात्मक महत्व है। अमेरिका में 26 अगस्त 1920 को महिलाओं को वोटिंग का अधिकार मिला था, इसलिए यह दिन यहां महिला समानता दिवस के रूप में मनाया जाता ह
No comments:
Post a Comment