Friday, August 28, 2009

मोगा जिले की पुलिस ने रिश्वत लेने के लिए एक जिंदा महिला को मरा हुआ दिखा दिया।

मोगा जिले की पुलिस ने रिश्वत लेने के लिए एक जिंदा महिला को मरा हुआ दिखा दिया।

Watch Video

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। मोगा जिले की पुलिस ने रिश्वत लेने के लिए एक जिंदा महिला को मरा हुआ दिखा दिया। इतना ही नहीं उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने उसी के पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसवालों के लालच की पोल उस वक्त खुली जब ये महिला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पेश हुई।

दरअसल पुलिस की फाइलों में चरणजीत कौर मर चुकी है। हत्या का आरोप इसी के पति चमकौर सिंह के सिर पर है। मगर आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि पंजाब पुलिस ने पैसों के लिए इस जिंदा महिला को मरा हुआ साबित कर दिया। और इसके बेगुनाह पति को जेल में डाल दिया। पुलिस के इस लालच की पोल तब खुली जब चरणजीत कौर शिकायत लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची।

ये पूरा मामला पति-पत्नी के झगड़े से जुड़ा है। चरणजीत कौर इस महीने की चार तारीख को अपने पति से झगड़ा कर किसी को बताए बगैर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर चली गई। बेटी के गायब होने के बाद उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने 13 अगस्त को चमकौर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने लाख दलीलें दी मगर पुलिस की आंखों में लालच तैर रहा था।

आरोप है कि पुलिस ने चमकौर सिंह से मामला रफा-दफा करने के लिए 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जब वो पैसे नहीं दे पाया तो पुलिस उसे उठा ले गई। पुलिस ने एक लाश का भी इंतजाम कर लिया जिसे उसने चरणजीत कौर का बताया। मगर चमकौर सिंह के पिता अपनी बहू को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए तो सारा मामला सामने आ गया।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के गृह सचिव मोगा के एसएसपी समेत धर्मकोट पुलिस स्टेशन के एसएचओ से जवाब तलब किया है। चरणजीत कौर के जिंदा मिलने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि जिस महिला की लाश को पुलिस ने चरणजीत का बताया था वो किसकी थ

No comments: