सलमा- ऐसी बात है तो चलो इस होटल के टेरेस पर चलते हैं. वेटर बता रहा था कि वहाँ पर प्यार भरे गीत सुनाये जा रहे हैं. चलो वहाँ चलते हैं. पहले गीत सुनते हैं. उसके बाद दोनों लोग छत से कूदते हैं. अगर हम दोनों एक दुसरे से प्यार करते हैं और यह प्यार सच्चा है तो इस सच्चाई के लिए हमें जान देने के लिए तैयार रहना होगा.
जुनैब- ठीक है, मुझे तुम्हारी हर बात मंजूर है, जिस तरह और जब भी चाहो मुझे आजमा सकती हो, मैं तुम्हारी खातिर सब कुछ करने के लिए तैयार हूँ.
सलमा- फिर देर क्यों करते हो, चलो टेरेस पर चढ़ते हैं.फिर देखते हैं किसमे कितना प्यार है और कौन कितना वफादार है ? मैं आज मोहब्बत का इम्तिहान लेना चाहती हूँ, आइये मेरे साथ .
नशे की हालत में इंसान आधा पागल हो जाता है, इस बात का सबूत भी वहां देखने को मिल रहा था. जल्दी-जल्दी कपडे पहनकर वे दोनों छत पर जाने के लिए तैयार हो गए. कुछ देर पहले तो वे चाहते थे कि सब कुछ छोड़कर जिस्मानी प्यास बुझा ली जाए और देखिये नशे में क्या तुनक्बाजी हो गयी कि अब वे टेरेस पर मरने की बात सोचने लगे . यही होता है जब इंसान की बुद्धि खराब हो जाती है. टेरेस का माहौल बहुत ही प्यारा था, उससे भी प्यारा वहाँ का मौसम था. ठंडी-ठंडी हवा बह रही थी और उस ठंडी हवा में मधुर संगीत बज रहा था. ऐसा कातिलाना मौसम सलमा ने पहली बार देखा था. एक बुजुर्ग व्यक्ति कोई वेदना वाला गीत गा रहा था. एक लड़की उस पर थिरक रही थी. बेहद हसीं नजारा था. सलमा ने जुनैब से कहा -
- जनेब , देखो कितना मस्त मौसम है, मेरा तो नाचने का मन हो रहा है. अगर तुम साथ दो तो यह रस्म भी पूरी कर ली जाए. मगर यही है कि मैं तुम्हारे बिना नहीं नाच सकती .
जुनैब- मुझे नाचने का अनुभव नहीं है. हाथ-पाँव मारूंगा तो बेढंगा लगूंगा . तुम नाचना चाहो तो स्वागत है, तुम्हारी हौसला अफजाई के लिए मैं दूर से ही नाच लूंगा. एकाध ठुमका लगाने की कोशिश करूँगा लेकिन यहीं से . अपनी जुल्फों को खोलकर बिखेर दो. टेरेस से कूदने का प्रोग्राम पहले स्थगित करते हैं बाद में जब समय आएगा तो देखेंगे , पहले इस संगीत का लुत्फ़ उठाते हैं. मेरी इच्छा भी यही है. मरना कैंसल. मस्ती की शुरुआत . मैं दो पैग का ऑर्डर दे देता हूँ. सिर्फ दो मिनिट तक ही नाचना, उसके बाद दोनों जाम छलकायेंगे . अब देखते हैं मौज मस्तियाँ कैसे हमसे दूर भागती हैं ?
सलमा - ओहो, मेरे दिल की बात छीन ली है.
अब ऐसा करते हैं कि इम्तिहान नहीं इशक पर ध्यान देते हैं. जब तक हम लोग प्यार की दुनिया में समाये हैं तब तक हमें मरने -गिरने की बातें नहीं करनी चाहिए . जो लोग कमजोर होते हैं वे इस तरह की बातें सोचते हैं.
जुनैब- हाँ यार आत्महत्या करना पाप है. बड़ी मुश्किल से तो यह जीवन मिलता है . अगर इसे व्यर्थ में गँवा दिया तो कोई मतलब नहीं है. होना ये चाहिए कि हमें जीवन का मकसद तलाश करना चाहिए ,.
सलमा- मैं तो जीने की वजह भी समझ गयी हूँ. मैं जानती हूँ कि प्यार से ही दुनिया है. प्यार है टॉप जीवन है, प्यार नहीं तो कुछ नहीं. जिन लोगों के मन में वासना ही वासना होती है वे कभी किसी से सच्चा प्यार कर ही नहीं सकते. सच्चा प्रेमी तो वही होता है जो जिस्म तक नहीं रूह तक , दिल की गहराइयों तक पहुँचने का काम करता है . अगर तुम चाहते तो अब तक मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बना सकते थे मगर तुमने ऐसा नहीं किया, मैं तुम्हारी साथ नग्न अवस्था में थी. तुम भी नग्न थे, मगर मेरे कहने पर तुरंत टेरेस तक चले आये. इससे साफ़ होता है कि तुम प्रेम के भूखे हो, सीढ जिस्मानी सुख तक सीमित नहीं हो. तुम जीत गए जुनैब.
जुनैब- सचमुच मेरे मन में इस तरह का कोई गलत भाव नहीं है, जिससे कि तुमको तकलीफ होती हो. जिससे कि तुम्हारे आत्मसम्मान को ठेस पहुँचती हो
सलमा- हमारा प्यार सच्चा है. हमें कोई भी जुदा नहीं कर सकता ./ मुझे तुम्हारा यह प्रस्ताव अच्छा लगा कि हम लोग हफ्ते में एक बार मिला करेंगे , जी भरके प्रेम करेंगे और बाकी के दिनों में अपने कैरियर पर ध्यान देंगे .
No comments:
Post a Comment