
नई दिल्ली.दिल्ली पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जो वेब पोर्टल के माध्यम से पूरे देश में हाई प्रोफाइल कॉल गर्ल रैकेट चला रहा था। उसकी इस वेबसाइट का उपयोग करने वालों में सफेदपोश भी शामिल हैं। इसके साथ ही, रैकेट में पढ़ी-लिखी लड़कियों के अलावा मॉडल व छोटे स्तर की फिल्म हिरोइन भी शामिल हैं।
वे एक डील पर आरोपी को 30 से 40 प्रतिशत तक कमीशन भी देती थीं। दिल्ली के शालीमार बाग से गिरफ्तार आरोपी सुधांशु गुप्ता के रैकेट में ऐसी कॉल गर्ल भी हैं, जो एक रात के लिए पांच से छह लाख रुपए तक वसूलती थीं। खास बात यह है कि सुधांशु एमबीए कर चुका है और मैनेजमेंट की पढ़ाई का प्रयोग वह देह व्यापार के धंधे में कर रहा था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अशोक चांद ने बताया कि मार्च माह में भोपाल पुलिस की क्राइम ब्राच ने एक होटल मे दबिश देकर एक कॉल गर्ल को पकड़ा था। उसने खुलासा किया था कि वह सुधांशु गुप्ता के माध्यम से ग्राहक के पास आती है और बदले में वह सुधांशु को ग्राहक से मिलने वाली रकम में से 30 से 40प्रतिशत कमीशन चुकाती है।
इसके बाद से ही भोपाल पुलिस सुधांशु की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस बीच इंस्पेक्टर आरती शर्मा की टीम में शामिल हवलदार अमित तोमर को सूचना मिली कि वेब पोर्टल के माध्यम से न सिर्फ देश में, बल्कि विदेश में भी देह व्यापार का धंधा चलाने वाला शातिर दलाल शालीमार बाग में मौजूद है। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया।
सुधांशु ने खुलासा किया कि वह राजस्थान के जोधपुर से देह व्यापार का धंधा चलाता था, लेकिन जब भोपाल पुलिस उसके पीछे लग गई तो वह जोधपुर से फरार हो गया।
मैनेजमेंट की पढ़ाई का किया दुरुपयोग :
वेब पोर्टल के माध्यम से देश भर में देह व्यापार का धंधा चलाने वाला सुधांशु गुप्ता वर्ष 2003 में गाजियाबाद स्थित एक मैनेजमेंट संस्थान से एमबीए कर चुका है। इसके बाद, वर्ष 2004 में उसने दिल्ली स्थित एक मल्टी नेशनल बैंक में मैनेजर के पद पर कार्य किया था।
फिर वह एक शेयर ब्रोकिंग कंपनी में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2005 में वह जोधपुर चला गया, जहां उसने खुद का टूर एंड ट्रेवल्स का कारोबार शुरू किया। फिर, वर्ष 2010 में वह व्यवसाय के सिलसिले में दिल्ली आया।
यहां उसने एक कॉल गर्ल को हायर किया और उससे बात कर वेबपोर्टल के माध्यम से सेक्स रैकेट चलाने की साजिश रची। फिर उसने इंडिया एस्कार्ट्स डॉट कॉम नामक एक वेबसाइट बनाई और अपना धंधा शुरू कर दिया।
उसने देश के हर हिस्से में हर वर्ग के लिए कॉल गर्ल का इंतजाम करने का दावा किया और जिस ग्राहक को जैसी सेवा चाहिए, उसे उपलब्ध कराई। उसके संपर्क में अच्छे घरों की पढ़ी-लिखी लड़कियों से लेकर मॉडल व फिल्म हिरोइनें भी शामिल हो गईं थी, जो एक रात के लाखों रुपए लेती थीं।
उसकी ग्राहक लिस्ट में कई सफेदपोश व हाईप्रोफाइल लोग भी शामिल हैं, जो उसके माध्यम से उपलब्ध कॉल गर्ल को विदेश भी ले जाते थे। सुधांशु के गिरोह में शामिल कॉल गर्ल की संख्या से सौ से भी ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है
No comments:
Post a Comment