कैथल। हरियाणा के कैथल से एक महिला को अगवा कर चलती गाड़ी में रेप किया गया है। उसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ पैर बांधकर यमुनानगर की नहर में फेंक दिया। महिला को लोगों ने बचाया। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, आज सुबह होने पर यमुनानगर नहर में लोगों को एक महिला दिखाई दी। लोगों ने जब उसे बाहर निकाला तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए पाए गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जब महिला को होश आया तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।

महिला के अनुसार रात में उसे तीन लोगों ने कैथल से अगवा किया जिसके बाद उन सभी ने उसके साथ रेप किया। हालांकि महिला की हालत अभी भी स्थिर नहीं है लेकिन उसने कुछ लोगों के नाम बताए हैं जो इस घटना में शामिल रहे हैं। महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।दूसरी तरह देश की
राजधानी की सड़कें दिन ढलते ही महिलाओं के लिए कितनी अनसेफ हैं, अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर से निकलते ही शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे 23 साल की एक लड़की को एक कार में खींच कर गैंग रेप किया गया। घटना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की बताई जा रही है। लड़की किसी काम के लिए घर से निकली थी। कुछ दूरी पर ही राह चलते उसे एक चलती कार में खींच लिया गया। कार में तीन लड़के सवार बताए जा रहे हैं।
तीनों ने चलती कार में ही लड़की के साथ रेप किया। उसके बाद उसे नॉर्थ दिल्ली के रूपनगर इलाके में कार से फेंककर फरार हो गए। लड़की रोड किनारे पड़ी मिली। किसी राहगीर ने इसकी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई। वारदात के इलाके को लेकर पहले नॉर्थ दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस आपस में उलझी रही। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामले को सुलझाया गया।
नॉर्थ वेस्ट इलाके में केस को दर्ज किया गया है। इलाके के पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका आधा मेडिकल भी हो चुका था। लेकिन उसके बाद लड़की अस्पताल से लापता हो गई। अधिकारियों के यह बयान संदेह के घेरे में हैं। गैंग रेप की 100 नंबर पर कॉल के बाद पुलिस स्टेशन पहुंची लड़की का मेडिकल करवाने के दौरान अस्पताल से भाग जाना पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है।

No comments:
Post a Comment