Saturday, May 28, 2011

11)
साहेबगंज. जिले के तालझारी थाना क्षेत्र स्थित सांवलापुर गांव में एक छह वर्षीया बच्ची की बलि उसी के सगे चाचा ने दे दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची की बलि देने के बाद उसके चाचा खुदू कर्मकार ने उसे गांव के फोतिफेरारी पोखर में फेंक दिया। इधर, बच्ची के पिता मधु कर्मकार व अन्य परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। बीते बुधवार को बच्ची का शव तालाब में तैरता मिला।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की हत्या धारदार हथियार से गला काट कर की गयी है। बच्ची के माथे पर सिंदूर लगा हुआ था तथा शव के आसपास अड़हुल के फूल, अगरबत्ती व एक प्लास्टिक का बोरा मिला। इसमें खून के धब्बे लगे हुए थे।

पुलिस संग पहुंचे विधायक

घटना को सूचना मिलते ही बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। हालांकि, पुलिस ने मधु कर्मकार के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


बलि देने के आरोप में पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस ने बताया कि नरबलि देने के आरोप में खुदू कर्मकार पहले एक बार जेल भी जा चुका है। वर्ष 2002 में राधानगर थाना क्षेत्र के आतापुर में फेंकू साह की 12 वर्षीया पुत्री को बलि देने के आरोप में जेल गया था। निचली अदालत ने उसे सजा-ए-मौत दी थी लेकिन उच्च न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया

No comments: