Saturday, January 29, 2011

Last updated - Sat, Jan 29, 2011
Top Stories
Bookmark and Share ईमेल प्रिंट





<SCRIPT language='JavaScript1.1' SRC="http://ad.doubleclick.net/adj/N4864.YahooIndia/B5101791;abr=!ie;sz=160x600;click=http://ads.adohana.com/ads/ad19433a-map.cgi/BCPG176194.255716.305103/VTS=29sg9.ifTD/SZ=160X600A/V=2.3S//REDIRURL=;ord=46804?"></SCRIPT>
हरदोई में गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत

लखनऊ/ फरीदाबाद। हरदोई के संडीला इलाके में एक निजी केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक हरदोई की अमित केमिकल नामक फैक्ट्री में देर रात गैस का रिसाव हुआ। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर है जिनका लखनउ के मेडीकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरदोई के एसपी लव कुमार का कहना है कि फिलहाल यहां किसी तरह की गैस लीक नहीं हो रही है। सूत्रों का कहना है कि पहले भी इस फैक्ट्री में कई बार गैस रिसाव की खबरें आई है।


फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भी रिसाव

जिले के हीरापुर गांव में एक केमिकल फैक्ट्री में क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह से एक केमिकल फैक्ट्री में रखे क्लोरीन गैस के दो सिलेण्डरों में से एक रिसाव हो रहा था।

यह फैक्ट्री गांव के बेहद नजदीक स्थित है। गांव वालों ने दम घुटने और चक्कर आने की शिकायत के बाद 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिला उपायुक्त प्रवीण कुमार ने बताया कि 75 फीसदी स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। खतरे की बात नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। ऎहतियात के तौर पर गांव को खाली करवा लिया गया ह

No comments: