
http://cache.daylife.com/imageserve/00PA1gmeFgb4M/180x180.jpg
लंदन। ट्यूनिशिया के अपदस्थ राष्ट्रपति जिने अल आबदीन अली की पत्नी 4.5 करोड़ यूरो से अधिक मूल्य का 1.5 टन सोना लेकर दंगाग्रस्त देश से भाग गई हैं। फ्रांसीसी अखबार "ली मोंडे" ने फ्रांस के खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा है कि फिलहाल सऊदी अरब में निर्वासन में रह रहे 74 वर्षीय राष्ट्रपति की पत्नी लीला त्राबेल्सी सोने की छड़े लेने सेंट्रल बैंक ऑफ ट्यूनिशिया पहुंचीं। बैंक के गर्वनर ने उन्हें सोने की छड़े देने से मना कर दिया।
इसपर त्राबेल्सी ने पति को फोन किया। पति के हस्तक्षेप के बाद उन्हें सोना मिल गया जिसे लेकर वह भाग गई। सऊदी अरब में वह अपने पति के पास पहुंच गईं हैं। ब्रिटिश मीडिया ने अखबार को फ्रांसीसी राजनेता द्वारा दिए गए बयान का हवाले देते हुए लिखा है कि बेन अली की पत्नी 1.5 टन सोना या 4.5 यूरो मूल्य का सोना लेकर चली गईं।
हालांकि सेंट्रल बैंक के एक अधिकारी ने सोने निकालने के लिए कोई मौखिक या लिखित आदेश मिलने से इनकार किया है। अधिकारी ने कहा कि देश के सोने के भंडार में कोई तब्दीली नहीं हुई है। तेईस साल की तानाशाही के बाद बेन अली छात्रों के विरोधों के सामने झुकते हुए देश छोड़कर सऊदी अरब चले गए। इसके बाद देश में अराजक स्थिति ह
No comments:
Post a Comment