Friday, October 29, 2010

सुपौल. जिले के भगवानपुर पंचायत की सीता देवी के साथ जो हुआ, उसे वो याद कर सिहर जाती है। सीता (22) की शादी के अभी 3 माह ही हुए हैं। घरवालों ने गरीबी से तंग आकर उसकी शादी लगभग 40 साल के उम्रदराज़ मर्द संग करवा दी। शादी के तीन महीने बाद ही सीता अपने मायके आ गई। इसके बाद वाह ससुराल जाना ही नहीं चाह रही थी। घरवालों ने जब ना जाने का कारण पूछा तो जानकर सबके होश ठिकाने आ गए।
सीता ने बताया की उसका पति बहुत ही जालिम है। वो उससे देह व्यापार करवाता था। दारू पीकर उसे काफी पीटता था। उसे भी जबरन दारू पिलाकर अपने संग ले जाता और दूसरे के कमरे में बंद कर देता। उस कमरे में पहले से लड़के मौजूद होते थे। वो दरिंदों की तरह सीता की जिस्म नोचा करते। ऐसा रोज होता। कभी लड़के तो कभी कोई और। सीता ससुराल से भाग मायके आ गई। सीता के परिवार वालों ने उसके पति के खिलाफ रतनपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है।

"सक्रिय है गिरोह : थाना प्रभारी"

इस संबंध में रतनपुरा थाना प्रभारी दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि इस इलाके में एक गिरोह आजकल सक्रिय हो गया है, जो ऐसी ही शादियां करा देह व्यापार करवाता है। बहरहाल, पुलिस आरोपी की खोज में लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह के दलालों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने दावा किया सभी आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे

No comments: