Thursday, August 12, 2010

लवगुरु , भाग-६

मुन्शीजी - क्या कह रही हो मेरी जान ? मैं चाहने वाला हूँ तुम्हारा . प्यार करता हूँ तुमसे. कहां न जान देता हूँ तुम पर. कभी ये न कहना कि मैं औरों जैसा ही हूँ. मैं सबसे अलग हूँ. मुंशीजी बुदबुदा ही रहे थे कि लवगुरु की आवाज सुनाई दी. वे कह रह थे -
-क्या बड-बड कर रहे हो ? सपनों में खो गए क्या ? कहीं ऐसा तो नहीं कि अपनी चाहने वाली के साथ रोमांस में खो गए हों. ज्यादा चाह का हाल यही तो होता है. हमने भी कभी ऐसा ही प्यार किया था प्रभु, मगर ?
मुंशीजी- फिर क्या हुआ महाशय ? क्या आपके प्रेम का भी दुखांत हुआ ?
लवगुरु- फिर कभी सही, पहले तो तुम्हारी समस्या हल करनी है. बताउंगा जरूर . ध्यान रखना. और अब का इतना ही जानलो कि अब तो बस प्रभु से ही प्रेम रह गया है . आप जैसे लोगों की मदद करने से आत्मा को सुकून मिलता है. हाँ, तो सुनो मैं कह रहा था कि रोमांस का उम्र से कोई संबंध नहीं होता। एक दिलचस्प रिसर्च में कहा गया है कि व्यक्ति में रोमैंस करने की इच्छा कभी खत्म नहीं ानी शादीशुदा जोड़े भले ही कई साल साथ रहे हों, लेकिन हनीमून कभी खत्म नहीं होता.
रिसर्च के दौरान महिलाओं और पुरुषों के दिमागों का अध्ययन किया गया। ये लोग अब भी अपने पार्टनरों से उतना ही प्यार करते थे, जितना कि 21 साल की उम्र में। रिसर्च के दौरान इन लोगों को अपनी पार्टनरों की तस्वीरें दिखाई गईं। ये मेरा कहना नहीं है . एक स्टडी में नतीजा निकला कि काफी पुराने हो चुके रिश्ते भी उतने ही करीबी और रोमैंटिक हो सकते हैं जितने कि नया-नया प्यार। यह एक सच है। ब्रेन स्कैनिंग में यही बात सामने आई है।
कई और रिसर्चों में यह बात सामने आई थी कि रोमैंटिक लव 12-15 महीनों में खत्म हो जाता है। लेकिन यह गलत साबित हो गया है। अगर आप दुनिया भर के लोगों से पूछेंगे कि क्या प्यार हमेशा जिंदा रह सकता है? वह यह कहेंगे, शायद नहीं। कई किताबें भी यह बात कहती हैं। लेकिन हम इस बात को गलत साबित कर रहे हैं। इस रिसर्च से पता चलता है कि लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों में नए प्यार के प्रति आकर्षण और उत्साह नहीं होता. कुल मिलाकर मेरा कहना ये है कि रोमांस , प्यार या सेक्स से उम्र का खास रिश्ता नहीं है. तुम अब भी अपनी चाहने वाली कि आकांक्षाओं पर खरा उतर सकते हो . उसे भरपूर प्यार दे सकते हो . उसे बिस्तर पर भी आनंद दे सकते हो. क्योंकि मैं जानता हूँ कि सारा खेल यहाँ से होता है. यहाँ से. दिमाग से . डायरेक्टर तो यही है . शरीर तो आज्ञा का पालन करने का काम करता है . अगर तुम ठीक तरीके से अपनी इच्छाशक्ति से काम लों तो यह जान लों कि आज भी अपनी प्रेमिका को वैसा ही प्यार दे सकते हो जैसा कि कोई युवा २० वर्ष की उम्र में देता है . मैं तुम्हें उसके सारे गुण सिखाउंगा लेकिन बात वहीं आ जाती . यह कोई जादू नहीं है. मेहनत करनी होगी. सब कुछ सोचना -समझना होगा. शरीर को फिट रखना होगा . और इस सबसे पहले उसे पटना होगा , त्याभी तो उसके साथ सेक्स के समुन्दर में गोते लगाने का सुख हासिल कर सकते हो.
मुंशीजी - सर्च के माध्यम से उदाहरण देकर आपने मेरा मनोबल अब और भी ऊंचा कर दिया है . शायद वह अपने मन में सोच सकती है कि मैं इस उम्र में उसको जिस्मानी सुख कैसे दे सकता हूँ, तभी वह मुझसे दूर-दूर रहती होगी. अब कोई ऐसा आइडिया बताओ कि जिससे छबीली को यह पाता चल जाए कि मैं उससे मोहब्बत करता हूँ और उसको हर तरह का सुख दे सकता हूँ. यह भी कि मैं तन और मन से पूरी तरह से स्वस्थ हूँ.
मुंशीजी- इसके लिए तुम कोई ऐसा व्यक्ति तलाश करो , जों उसके करीब हो और समझदार भी हो. कोई ऐसी महिला जिसके साथ छबीली अक्सर रहती हो और उम्र में भी ज्यादा हो . फिर तुम उसके साथ दोस्ती करो, उसके कंधे पर रखकर बन्दूक चलानी होगी.







No comments: