Tuesday, April 21, 2009
बसपा प्रभारी ने प्रत्याशी से ठगे एक करोड ! जयपुर। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक के खिलाफ सोमवार को सिंधी कैम्प थाने में उनकी ही पार्टी के प्रत्याशी ने एक करोड 11 लाख रूपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। प्रत्याशी ने पार्टी प्रभारी पर रूपए लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रत्याशी को प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए कहा है। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सी.बी. शर्मा ने बताया कि अलवर लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी एवं मालवीय नगर (दिल्ली) निवासी अब्दुल गफ्फार का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में धर्मवीर ने भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र से उसे टिकट दिलाने के बदले 11 लाख रूपए मांगे। पीडित ने 5 नवम्बर 2008 को उसे 11 लाख रूपए दे दिए। लेकिन फिर भी टिकट नहीं मिला। गफ्फार ने धर्मवीर से सम्पर्क किया तो उसने अलवर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिलाने का वादा किया। धर्मवीर ने एक जनवरी को पार्टी की एक बैठक के दौरान पीडित से मंहगी घडी ले ली। टिकट का प्रलोभन देकर उसकी फोर्ड इंडीवर कार भी ले ली। पीडित का आरोप है कि उसका टिकट फाइनल होने के बाद धर्मवीर ने उससे दस लाख रूपए मांगे। जिसमें से पांच लाख रूपए उसने 11 अप्रेल को दे दिए। सभा के बदले मांगे 75 लाखधर्मवीर ने क्षेत्र में बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा आयोजित करने का झांसा देकर 75 लाख रूपए मांगे। गफ्फार ने 14 अप्रेल को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में धर्मवीर को 50 लाख रूपए दे दिए। अगली किश्त में नामांकन भरने के दिन 15 अप्रेल को अलवर के एक होटल में 25 लाख रूपए भी दे दिए। रूपए देने के बाद भी मायावती की सभा का कार्यक्रम तय नहीं किया गया। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से उसे पता चला कि मायावती का अलवर में सभा का कोई कार्यक्रम ही नहीं है। इसके बाद उसने धर्मवीर से सम्पर्क करने की कोशिश की तो उसने सम्पर्क नहीं किया। कार पंसद नहीं आ रही इंडीवर कार का सात माह तक उपयोग करने के बाद धर्मवीर ने यह कह कर उसे लौटा दिया कि बच्चों को पसंद नहीं आ रही। फिर उसने 23 मार्च को यूपी हाउस में पीडित से पजेरो कार खरीदने के लिए 20 लाख रूपए ले लिए। जो पीडित ने दोस्तों से जुटा कर दिए। हाजी गफ्फार ने प्रदेश प्रभारी पर जो आरोप लगाया है वह निराधार है।अनुशासनहीनता के कारण गफ्फार को पार्टी से निष्कासित किया गया है।- डूंगर राम गेदर, प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टीआरोप बेबुनियादआरोप बेबुनियाद हैं। एक साल पूर्व ही बहन जी ने इस प्रत्याशी को अलवर से टिकट देना तय किया था। पार्टी की बढती ताकत को देखते हुए कांग्रेस ने इसे हमारे खिलाफ तैयार किया है। अलवर में पार्टी की स्थिति पर हम अपना रूख जल्दी ही स्पष्ट करेंगे। चुनाव के बाद मैं गफ्फार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा।- धर्मवीर अशोक, प्रदेश प्रभारी, बहुजन समाज पार्टी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment