योग सेक्स जीवन को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बात पहले ही सिद्ध है कि सुखद जिंदगी के लिए स्वस्थ सेक्स संबंध एक अनिवार्य तत्व है। योग भी इस तथ्य को स्वीकार करता है। योगशास्त्र में सफल सेक्स जीवन के लिए मध्य मार्ग अपनाने का सलाह दिया जाता है। इसके अनुसार काम क्रिया एक प्राकृतिक भावना है। यह जाति, धर्म, संप्रदाय आदि से ऊपर है तथा यह सबमें समान रूप से विद्यमान है। योग के अनुसार संतुलित सेक्स लाभकारी है लेकिन इसकी अधिकता से शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। योग के अनुसार सेक्स जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह शरीर को न केवल शक्ति प्रदान करता है वरन पोषक तत्वों को केंद्रित करने में भी सहायता प्रदान करता है। शारीरिक शक्ति के क्षय होने की स्थिति में रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी जबर्दस्त ह्रास होने की संभावना रहती है। इसके अलावा योग नियंत्रित और बेहतर सेक्स जीवन में भी कारगर सिद्ध होता है। योग के विभिन्न मुद्राओं को अपनाने से काम क्रिया को नियंत्रित किया जा सकता है। योग शाखा में कुण्डलीनि योग काम क्रिया को समर्पित है। यह शाखा काम शक्ति को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होता है। इस तरह यह कहा जा सकता है कि योग सेक्स संबंधों को बनाए रखने में भी सहायता प्रदान करता है। जब तक मस्तिष्क और शरीर सही अवस्था में नहीं होगा तबतक सेक्स जीवन का पूरा लुत्फ नहीं उठाया जा सकता है। शारीरिक संतुलन के लिए विविध आसन और श्वसन संबंधी व्यायाम काफी कारगर सिद्ध होते हैं। वह व्यक्ति जो शारीरिक तौर पर असमर्थ है, योग के माध्यम से अपनी खोई हुई शक्ति और क्षमता को प्राप्त कर सकता है। अनेक व्यक्ति जो नर्वस माइंड के साथ सेक्स करते हैं, वे पूर्ण सेक्स का आनंद नहीं ले पाते हैं। ऐसे में योगाभ्यास (श्वांस संबंधी अभ्यास) इन परिस्थितियों से उबरने में सहायता प्रदान करता है। जो व्यक्ति नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं, ऐसा पाया गया है कि अन्य लोगों के अपेक्षाकृत अधिक स्वस्थ रहते हैं। योग शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी शांत रखने में सहायक होता है। सुखद सेक्स जीवन के लिए आराम की स्थिति में रहना एक आवश्यक शर्त है। अन्यमनस्क लोग कभी भी अपने सेक्स जीवन से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। यह स्थिति न केवल स्वस्थ सेक्स संबंध के लिए वरन सामान्य जीवन के लिए भी हानिकारक होता है। ऐसे में योग न केवल आराम प्रदान करता है बल्कि आम जीवन में शांति का प्रवाह भी करता है। विवाहित महिलाओं पर किए गए एक सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि योग करने से सेक्स जीवन सहित आपसी संबंधों में भी जबर्दस्त बदलाव आता है। |
- ओह। मैं कैसे समझाऊँ, अच्छा ठीक है। अगर तुम्हें लगता है कि मैं तुम्हारा पीछा कर रहा हूँ, मेरा मतलब कि परेशान कर रहा हूँ तो ठीक है । आज से अलावा मैं कभी आपसे कुछ नहीं कहूँगा मगर ? मगर एक बार फिर से अपने फैसले पर विचार कार्लो , यह मेरी जिंदगी का सवाल है यार।
शिल्पा- ठीक है, चलो हम लोग कुछ देर आराम से बैठकर बातें करते हैं ?
-हाँ-हाँ क्यों नहीं ? हम बैठकर कोफी पी सकते हैं, डिनर साथ ले सकते हैं।
शिल्पा- शराब क्यों नहीं पी सकते ? किसी डिस्को में क्यों नहीं चल सकते ?
No comments:
Post a Comment