Saturday, June 19, 2010

११ साल की बेटी से ५ साल तक बलात्कार





















आस्ट्रेलिया में अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के रेप के आरोपी एक अरबपति व्यापारी ने जेल से बचने के लिए कोर्ट परिसर में ही चूहे मारने की दवा खा ली।

इस 60 वर्षीय व्यापारी ने अपनी 11 साल की सौतेली बेटी का पांच साल तक रेप किया था। उसने सजा का अंदेशा होने पर अप्रैल में ही जहर खरीद लिया था।

जब उसे कोर्ट में सजा सुनाई गई तो उसने मामले की सुनवाई कर रहे जजों के चले जाने का इंतेजार किया और फिर शोर मचा दिया कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनते ही अधिकारियों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि वो जहर खाने की घटना को जेल से बचने का स्टंट मानने से इंकार करता रहा। उसके वकील ने सिडनी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बताया कि उसके मुवक्किल का नैतिक पतन हुआ है, वो कामयाबी की ऊंचाई से नीचे गिरा है और काफी हद तक बर्बाद हो चुका है। अब इस व्यापारी को अधिकतम 25 साल तक की सजा हो सकती है।

'द आस्ट्रेलियन' की एक खबर के मुताबिक लड़की ने कोर्ट में दिए अपने लिखित बयान में कहा कि उसके सौतेले पिता ने जब वो 11 साल की थी तबसे रेप करना शुरु किया। वो पांच साल तक चुप रही। वो हर दिन परेशान रहती थी और कई बार इस व्यक्ति को पत्र लिखकर शोषण रोकने की गुहार लगाई लेकिन वो नहीं माना.आखिरकार उस लड़की ने अपने ऊपर हो रहे जुल्मो सितम की शिकायत दर्ज करा दी, जांच -पड़ताल के बाद उस नराधम को गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर मुकदमा चला और फैसले की घड़ी में उसने जहर खा लिया.

No comments: