Wednesday, September 30, 2009

मीरा भायंदर के मुस्लिम समाज का झुकाव बहुजन समाज पार्टी की तरफ़

भायंदर, १४५, मीरा भायंदर विधान सभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार और वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार मासूम की स्थिति दिनोदिन मजबूत होती जा रही है, मुस्लिम समाज का झुकाव बहुजन समाज पार्टी की तरफ़ होने लगा है। उत्तर प्रदेश में जब -जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार आई , तब-तब मुख्यमंत्री मायावती ने मुस्लिम समाज की दशा सुधारने के प्रयास किए , जबकि भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा मुसलामानों का शोषण किया है। इसी कारण आम मुस्लिम बहुजन समाज पार्टी की वोट देने का मन बना चुका है। एक सर्वे के मुताबिक इस क्षेत्र के लगभग ५० हजारमुस्लिम मतदाता कांग्रेस और राष्ट्रवादी के उम्मीदवार को एक भी मत देना नहीं चाहते , इसके बाद समस्या ये आती है की फ़िर मुसलमान वोटर किधर जाएँ, भाजपा-शिवसेना उम्मीदवार को तो कोई भी मुसलमान वोट नहीं दे सकता । मनसे को वोट देने का सवाल ही नहीं उठता। अब बहुजन समाज पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो मुस्लिम समाज की वास्तविक हितैषी है। बहुजन समाज पार्टी ने मीरा भायंदर क्षेत्र से युवा और तेज तर्रार उत्तर भारतीय को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहाँ पर कुल तेरह उम्मीदवार हैं , मगर राष्ट्रीय पार्टी का सिर्फ़ एक ही उत्तर भारतीय उम्मेदवार है। इसी कारण उत्तर प्रदेश -बिहार के ८० हजार वोटर का झुकाव बहुजन समाज पार्टी की तरफ है। दलित बाहुल्य क्षेत्र क्षेत्र होने के कारण बसपा का हाथी सब पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। २ अक्टूबर को भायंदर के गणेश देवल नगर में बहुजन समाज पार्टी की एक विशाल जन शभा भी आयोजित की गयी है, इस सभा को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, मुंबई, कोकण , ठाणे प्रभारी सुरेश माने संबोधित करेंगे ।

फोटो के साथ

No comments: