बसपा उम्मीदवार मुकेश मासूम का जनसंपर्क जोरों पर
फोटो के साथ
भायंदर, बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा उम्मीदवार और वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार मासूम का जनसंपर्क अभियान जोरों पर चल रहा है। मीरा -भायंदर से बसपा ने मुकेश कुमार मासूम को उम्मीदवारी दी है,उनका कहना है की मीरा भायंदर में जितनी भी झौपद्पत्तियाँ हैं, उनको हर तरह की सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। अगर क्षेत्र की जनता ने मुझे विधान सभा में भेजा तो हर झौप्दावासी को मुफ्त में पका मकान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मीरा भायंदर की समस्याओं को युद्ध स्टार पर सुलझाने की हर सम्भव कोशिश की जायेगी, गटर, नाले , सड़क की समस्या के साथ- साथ यहाँ पर जो डम्पिंग ग्राउंड की समस्या है, उसको सुकल्झाने के प्रयास किए जायेंगे। मुकेश मासूम ने कहा की कांग्रेस ने महाराष्ट्र सहित देश का सत्यानाश कर दिया है, कांग्रेस ने मंहगाई इतनी बढ़ा दी है की लोगों को आसमान भी छोटा नजर आने लगा है, गरीबों का जीना हराम हो गया है। कांग्रेस ने गरीबों, किसानों , दलितों और मुसलामानों को बरबाद करने का ठेका ले रखा है। मुकेश कुमार मासूम ने कहा की भ्रष्टाचारियों और गुंडों को सबक सिखाने के लिए, तथा मीरा भायंदर को सबसे सुंदर शहर बनाने के लिए हाथी को वोट देना जरूरी है, बसपा के लोकसभा प्रभारी विद्ध्याधर किर्ताव्दे ने कहा की बाबा साहब डॉक्टर आंबेडकर भी कांग्रेस को जलता हुआ घर कहते थे, इसलिए कांग्रेस , भाजपा , सेना आदि पार्टियों को देश हित में हराना आवश्यक है क्योंकि सभी विपक्षी पार्टियां एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। बसपा के विधान सभा अद्ध्यक्ष संदेश जगताप ने कहा की जनता को दलालों से सावधान रहने की जरूरत है, जो लोग पैसे के बल पर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, वे जनता का कोई भी काम करने वाले नहीं, आम आदमी उनसे मिल भी नहीं सकता , जबकि बहुजन समाज पार्टी का उम्मीदवार दिन रात लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर रहता है।
Friday, September 25, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment