मुंबई, मीरा रोड स्थित गोल्डन नेस्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में क्वीन मैरी हाई स्कूल के छात्र संगीत मासूम को गोल्डन नेस्ट सेवा समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया. गोल्दत नेस्ट समिति के चेयरमैन डॉक्टर मिश्रा और सेक्रेटरी करुणाकर कामत ने संगीत को प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट देकर समानित किया. संगीत ने म्यूजिकल चेयर नामक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था. संगीत मासूम क्वीन मैरी हाई स्कूल के सीनियर केजी का छात्र है. इस अवसर पर गोल्डन नेस्ट सेवा समिति के चेयरमैन डॉक्टर मिश्रा और सेक्रेटरी करुणाकर ने लगभग ४० प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया. संगीत मासूम को पुरस्कृत करने पर साहित्यकार शिवपूजन पाण्डेय, समाजसेवी परुस्राम यादव, राष्ट्रीय पत्रकार संघ -मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष दीनानाथ तिवारी , पत्रकार शिवशंकर तिवारी , जटाशंकर सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी हैं.

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment