मुंशीजी- अच्छा बदमाशी शुरू. मैं पहले ही कह चुका हूँ कि तुम्हारे सिवाय और किसी लड़की ने मेरी जिंदगी में प्रवेश ही नहीं किया.
डोली- ठीक है, चालू रहिये . आगे क्या खा था लवगुरु ने ?
मुंशीजी- बोले, यह सच है कि अंतरंग क्षणों के दौरान और उससे ठीक पहले वाले पल आपको एक दूसरे के बेहद करीब ला देते हैं और आप दोनों के अंदर एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना काफी बढ जाती है. परंतु यह भी उतना ही सच है कि उन खास अंतरंग क्षणों के बाद का समय भी उतना ही रोमांटिक हो सकता है बल्कि पहले से अधिक भी!
अंतरंग संबंध बनाने के बाद के क्षण काफी महत्वपूर्ण होते हैं और युगल इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं.
सेक्स के बाद क्या? यह एक महत्वपूर्ण सवाल है परंतु जवाब सरल है. अधिकतर युगलों का जवाब होता है अच्छी नींद. या फिर रोजमर्रा के काम, ऑफिस, मित्रों के घर जाना या फिर टीवी देखना. परंतु यदि इससे थोड़ा हटकर सोचा जाए तो रोमांस के पलों को आगे बढाया जा सकता है और आपसी संबंधों को भी नई ऊँचाईयाँ दी जा सकती है.
यदि आपको संगीत पसंद है तो भी अथवा नहीं है तो भी. अंतरंग पलों के बाद आप दोनों साथ-साथ कोई रोमांटिक मधुर गाना सुन सकते हैं. इस तरह से बिना बात किए भी आप एक दूसरे को अपने करीब महसूस करेंगे.
सेक्स के बाद गर्दन और पीठ की हल्की मालिश करें. सेक्स के दौरान ऑक्सिटोसिन और प्रोलेक्टिन हार्मोन उत्सर्जित होते हैं जो आपके बीच के �
यार को बढाते हैं. वही हार्मोन हल्की मालिश से भी उत्सर्जित होते हैं. इसलिए सेक्स के बाद हल्की मालिश करने से आप अपने "प्रेम के क्षणों" को बढा सकते हैं.
यकीन मानिए यह भी काफी रोमांटिक लग सकता है. सेक्सोलोजिस्ट मार्क मोनसेन के अनुसार अंतरंग पलों के बाद एक दूसरे की सहायता करना रोमांस को बढा सकता है.
उन खास पलों का आनंद लेने के बाद एक दूसरे के साथ साथ थोड़ी देर बात अवश्य करें. सम्भव हो तो बाल्कनी में जाएँ और ठंडी हवा का आनंद लें. यह निर्भर करता है कि आपके घर के आसपास का पर्यावरण कैसा है परंतु इस नैसर्गिक क्रिया के बाद प्रकृति के समीप जाने का अहसास काफी सुखद होता है
एक दूसरे के साथ स्नान करना बेहतरीन फोरप्ले माना जाता है परंतु यह सेक्स के बाद के रोमांटिक पलों को बढाने में भी मददगार साबित हो सकता है. हल्के शावर के साथ पानी की बुंदों को और उनके स्पर्श को महसूस करें.लेकिन यह सब उन्ही मर्दों के लिए है जों बिस्तर पर पूरी तरह से फिट होते हैं, यानि पत्नी को बिस्तर पर सम्पूर्ण सुख संतुष्टि प्रदान कर सकते हैं . जों लोग कामशक्ति के मामले में कमजोर होते हैं और सेक्स पावर बढाने वाली दवाओं का सेवन करते हैं , उनको कई तरह के बीमारियाँ हो सकती हैं. एक दिन टीवी में बताया गया था कि हृदय की बीमारियों से पीडि़त वह लोग सचेत हो जाएं जो सेक्स क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं भी लेते हैं। एक शोध से पता चला है कि इन दवाओं से आंखों की रोशनी जाने का खतरा बढ़ जाता है। यह खुलासा हुआ है कि जो व्यक्ति दिल के दौरे के शिकार हो चुके हैं और सेक्स क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं लेते हैं उनकी आंखों की तंत्रिका के नष्ट होने का खतरा दस गुना बढ़ जाता है। कहा गया है कि सेक्स क्षमता बढ़ाने वाली वियाग्रा और सियालिस जैसी दवाएं लेने वाले दिल का दौरे से पीडि़त लोगों में नान आर्टिरिटिक एंटीरियर इसचैमिक आप्टिक न्यूरोपैथी होने की आशंका होती है। ज्ञात हो पचास की उम्र वालों में एनएआईओएन की आशंका अधिक होती है क्योंकि इसमें आंख की तंत्रिका के नष्ट होने का खतरा अधिक होता है, जिस कारण हमेशा के लिए आंखों की रोशनी जा सकती है.
ज्ञात हो कि वियाग्रा के बाजार में आने के बाद एक करोड़ लोग इस दवा का उपयोग कर रहे हैं। अब तक एनएआईओएन से संक्रमित होने के चालीस ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने सेक्स क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं ली थीं। मैकग्विन और उनके सहयोगियों ने बताया कि हृदय की बीमारी और उच्च रक्त दाब से ग्रसित मरीजों में एनएआईओएन का खतरा होता है इसलिए लोगों को इस बारे में जानकारी होनी चाहिए। मैकग्विन ने बताया कि इतने बडे़ पैमाने पर लोग इस दवा का प्रयोग कर रहे हैं, अगर एनएआईओएन होने की बात की पुष्टि होती है तो आने वाले समय में इस प्रकार के मामले अपने आप सामने आएंगे.
No comments:
Post a Comment