मुसक पे बैठे गणराज
प्रसिद्द प्ले बैक सिंगर उदय नारायण का नया एल्बम 'मुसक पे बैठे गणराज ' रिलीज हुआ है . इसके निर्माता राज चंदेलिया हैं और संगीत दिया है अनिल हजारिया ने. उदय नारायण का कहना है कि इस गणेशोत्सव में इस एल्बम के गीत गणेश भक्तों को जरूर पसंद आयेंगे. मुंबई संध्या कार्यालय में एक भेंट के दौरान उन्होंने निर्माता राज चंदेलिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सच्चे संगीत प्रेमी हैं और उनको अच्छी खासी समझ है, वे कलाकारों से अच्छा काम निकलवाना जानते हैं . उन्होंने अनिल हजारिया को संगीत के क्षेत्र का उभरता हुआ सितारा बताया और उनके साथ बार -बार काम करने की इच्छा प्रकट की. उदय नारायण ने कहा कि अनिल हजारिया ने बहुत बेहतरीन धुनें तैयार की हैं. इसके गीत भी बहुत सरल भाषा में लिखे गए हैं. इसके बाद उदय नारायण की हिन्दी फिल्म 'मेरे मितवा' के संगीत रिलीज होने वाला है . ज्ञात हो कि उदय नारायण ने मुंबई के गंदर्भ महा विद्यालय से संगीत विशारद की शिक्षा प्राप्त की है. फिलहाल भोजपुरी की ५० से अधिक तथा हिन्दी १५ से अधिक फिल्मों में आवाज दे चूके हैं ५० से अधिक हिन्दी और भोजपुरी वीडियो एल्बम में गा चुके हैं , हाल ही में दर्द एल्बम डिजीटल फोर्मेट रिलीज हो चूका है . उनकी भोजपुरी भाषा में रिलीज फिल्मे इस प्रकार हैं- १, गंगा , २,सजनवा साथ निभईह ,३,करनी के फल, ४,आज न त कल , ,५,गाँव की गंगा, ६, दह्केला जियरा हमार , ७, मान जा न बतिया हमार , ८, वैरी भईल सजना हमार , ९, हमार मदर इंडिया , १०, जानकी आदि .
No comments:
Post a Comment