पेज । तीन लीड़,
बसपा नेता अतहरसिद्दीकी ने की मुसलामानों से अपील
कांग्रेस को सबक सिखाओ , मुकेश मासूम को जिताओ
भायंदर, बहुजन समाज पार्टी के मुंबई महासचिव और प्रमुख मुस्लिम नेता अतहर सिद्दीकी ने मीरा रोड के नया नगर में बसपा उम्मीदवार मुकेश कुमार मासूम की पदयात्रा में भाग लिया, इस अवसर पर उन्होंने कहा की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने हमेशा मुस्लिम समाज का शोषण किया है, जब से देश आजाद हुआ तबसे केन्द्र और देश के अन्य राज्यों में ज्यादातर कांग्रेस ने शासन किया है, इसके बावजूद मुस्लिम समाज में सबसे ज्यादा गरीबी और पिछडापन है, सरकारी नौकरियों में भी मुस्लिम समाज की हिस्सेदारी बहुत कम है, मुसलमान भाइयों की इस दुर्दशा की जिम्मेदार सिर्फ़ और सिर्फ़ कांग्रेस है। अतहर सिद्दीकी ने कहा की कांग्रेस ने मीरा रोड के प्रमुख मुस्लिम नेता जनाब मुजफ्फर हुसैन के साथ भी गद्दारी की, कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर अपनी सहयोगी पार्टी के हिस्से में यह सीट दे दी। सिद्दीकी ने कहा की इससे आम मुसलमान ख़ुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस की इस गद्दारी का बदला लेने का वक्त अब आ गया है, अतहर सिद्दीकी ने मुस्लिम समाज से पुरजोर अपील करते हुए कहा की बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मुकेश कुमार मासूम को हाथी का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है। बहुजन समाज पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। दलित , उत्तर भारतीय और मुस्लिम मिलकर मीरा भायंदर सीट पर जीत का परचम फहरा सकते हैं। बसपा नेता अतहर सिद्दीकी ने पुरजोर अपील करते हुए कहा की मुस्लिम भाइयों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हाथी को ही मतदान करना है, मीरा भायंदर के सम्पूर्ण विकास और खुशहाली के लिए मुकेश कुमार मासूम को जिताना जरूरी है। नया नगर इलाके में निकाली गयी इस पदयात्रा में सैकडों लोग उपस्थित हुए। अतहर सिद्दीकी आगे बढो, हम तुम्हारे साथ हैं और मुकेश मासूम आगे बढो हम तुम्हारे साथ हैं के नारों से सड़कें गूँज उठीं। सबकी जुबान पर यही चर्चा थी की बहुकोणीय मुकाबले में हाथी बाजी मार जाएगा। ज्ञात हो की टिकट काटने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन नाराज हैं, इससे आम मुसलमान भी आहत हैं। भाजपा और शिवसेना को तो कोई भी मुसलमान वोट देगा नहीं, यही बात मनसे पर लागू होती है, इसके बाद बहुजन समाज पार्टी ही एक ऐसा विकल्प है जिस पर आम मुस्लिम भाई ऐतबार कर सकते हैं। इसी समीकरण को भाँपकर अन्य सभी उम्मीदवारों की नींद हराम हो गयी है। बतादें की मुकेश कुमार मासूम को उत्तर भारतीय और दलित मतदाताओं का समर्थन प्राप्त है। महाराष्ट्रियन, गुजराती और राजस्थानी दलित मतदाता पहले ही मुकेश कुमार मासूम को समर्थन दे चुके हैं, इसी कारण उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। इस पदयात्रा में बसपा के लोकसभा इंचार्ज विद्ध्याधर किर्ताव्दे , बसपा के विधान सभा प्रेजिडेंट संदेश जगताप , लोकसभा सचिव नारायण पायाकराव , मुकेश जैसवार , जाधव, सकपाल, शमशुद्दीन भाई, नूर आलम, अकरम भाई, यूसुफ़ भाई, इरफान भाई, आजाद भाई , शहाबुद्दीन , असलम भाई ,संजय मेहरोत्रा, रेशमा , सावंत, रमेश यादव, परशुराम यादव, नानक भाई राजभर , सावन कपूर और सीमा मासूम सहित सैकडों लोगों ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment