टैग: Protest,In,Ludhiyana | 0 कमेंट्स
लुधियाना, पंजाब। यहां बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-लुधियाना हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर भी जमा हो गए। हालात बिगड़ते देख लुधियाना के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
लोगों के विरोध के चलते दिल्ली-अमृतसर के बीच चलने वाली सभी ट्रेन भी प्रभावित हुई हैं। कुछ उपद्रवियों ने गाड़ियों में भी आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लोगों के साथ आए दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही है और पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने में नाकाम रही है।
लुधियाना में पुलिस द्वारा मजदूर के साथ हुयी लूट की शिकायत दर्ज न किये जाने से गुस्साए मजदूरों ने पुलिस के खिलाफ अपनी भड़ास नेशनल हाईवे पर जमकर उत्पात मचाकर निकली। मजदूरों ने दिल्ली लुधियाना राष्ट्रीय मार्ग पर जमकर पथराव किया और कई बसों और गाड़ियों को आग के सुपुर्द कर दिया।
इतना ही नहीं भड़के मजदूरों ने लुधियाना दिल्ली रेलवे ट्रैक भी कई घंटों तक जाम किये रखा जिस कारण रेल आवाजाही और राष्ट्रीय मार्ग पर कई घंटों तक आवाजाही बंद रहने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, हालांकि पुलिस ने भड़के उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज किया और हवाई फायर भी किये लेकिन बावजूद इसके मजदूरों का संघर्ष जारी है। ये सब विवाद इलाके में बाइकर गैंग की तरफ से लगातार की जा रही लूटपाट पर पुलिस द्वारा काबू न पाए जाने को लेकर हुआ।
दरअसल लुधियाना के फोकल पॉइंट एरिया में बीती रात एक मजदूर के साथ कुछ अपराधियों की तरफ से की गई लूट की शिकायत ढंडारी कलां पुलिस की तरफ से न दर्ज किये जाने से गुस्साए मजदूरों ने पहले देर रात राष्ट्रीय मार्ग पर गाड़ियों पर पथराव किया और कुछ गाड़ियों को आग लगा दी। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी जमकर पथराव किया। ऐसे में पुलिस ने हवाई फायर कर व लाठीचार्ज कर उत्पात मचा रहे मजदूरों को शांत किया।
पुलिस ने देर रात कुछ मजदूरों को हिरासत में भी लिया जिसके बाद आज सुबह से ही सेकड़ों की संख्या में मजदूर ढांडारी कलां में राष्ट्रीय मुख्या मार्ग और रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए। इस दोरान मजदूरों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों पर पथराव कर तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी दिया जिससे भगदड़ मच गई। इसके बाद मजदूरों ने राष्ट्रीय मार्ग पर ही कई वाहनों को आग भी लगा दी।
मजदूरों ने कई घंटे तक रेल व सड़क यातायात जाम किये रखा। इस दौरान उनेह समझाने का प्रयास कर रहे पुलिस अधिकारियों पर भी मजदूरों ने पथराव शुरू कर दिया जिस से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। ऐसे में पुलिस को हालात पर काबू करने के लिए जवाबी पथराव और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इसके बाद आस पास के इलाकों के लोग भी पुलिस की मदद के लिए खुद आगे आ गए।


No comments:
Post a Comment