Friday, December 18, 2009

मोहब्बत , भाग-51

मैं ये भी समझता हूँ की सभी तरह के लोग होते हैं। कुछ ऐसे भी किस्से होते हैं की लड़कियां सही होती हैं और कुछ ग़लत लड़के भी होते हैं, ये दुनिया है, इसमे हर तरह के विचार रखने वाले बन्दे हैं ।
पिछले दिनों दिल्ली की एक अदालत ने लड़कियों को आगाह करते हुए कहा कि वे महज शादी के वादे के बाद ही अपने बॉयफ्रैंड से शारीरिक संबंध ना बनाएं, बल्कि अपनी अक्ल का भी इस्तेमाल करें। एक लड़की ने कालकाजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। इस शिकायत में कहा गया था कि उसका बॉयफ्रैंड चार साल से शादी का वादा करके उसके साथ बलात्कार कर रहा है।
इस मामले में एडिशनल सेशन जज आर्य ने शादी का झांसा देकर लड़की को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के मामले में कहा कि अपने शरीर की हिफाजत करना किसी भी लड़की का मौलिक दायित्व है। जस्टिस आर्य ने दिल्ली हाईकोर्ट के हाल के एक फैसले का उदाहरण देते हुए कहा कि शादी के वादे पर यकीन कर लड़कियों का पुरुषों से नजदीकी बढ़ाना आत्मघाती होगा और स्वच्छंदता के दायरे में आएगा।
दिलचस्प बात है कि शादी का ही नहीं, अन्य वादों के बाद भी लड़कियां पुरुषों से शारीरिक संबंध बना लेती हैं। इसका ताजा उदाहरण है ‘फैशन’ और ‘जेल’ जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक मधुर भंडारकर पर प्रीति द्वारा लगाए गए आरोप। इनमें प्रीति ने कहा है कि मधुर ने उन्हें अपनी फिल्म की नायिका बनाने का वादा किया था और इस दौरान उन्होंने कई बार उससे सेक्स संबंध बनाए। जाहिर है प्रीति को फिल्मों में रोल नहीं मिला। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, पर यह तय है कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिनमें लड़कियां किसी भी बहकावे में आकर लड़कों से शारीरिक संबंध बना लेती हैं और उसके बाद पछताती हैं।
डेट रेप ड्रगडेटिंग के बारे में तुमने जरूर सुना होगा, लेकिन शायद डेट रेप ड्रग के बारे में ना सुना हो। भारतीय ड्रग एन्फोर्समेंट एजेंसी पिछले कुछ सालों से परेशान करने वाले एक ट्रैंड को नोट कर रही हैं। यह ट्रैंड है, गैर कानूनी ढंग से ड्रग का निर्यात। कारण? यह ड्रग भारत में प्रतिबंधित नहीं है और यहां अच्छी गुणवत्ता वाला कैटेमाइन मिलती है। अब सवाल यह है कि इस ड्रग का क्या और कहां इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य रूप से कैटेमाइन का प्रयोग रेव पार्टियों में किया जाता है। यह एक रंगहीन और बिना गंध वाला पदार्थ है, जिका इस्तेमाल लड़के लड़कियों को बेहोश करने के लिए कर सकते हैं और कर रहे हैं। शरीर के भीतर पहुंचने के बाद लड़की कई घंटों तक होश में नहीं आती और बेहोशी की हालत में लड़के लड़की के साथ बलात्कार कर लेते हैं।
स्वीटी- अरे हाँ । रेव पार्टियों में और क्या होता है ? यही सब ना। वहाँ पर लड़के लड़कियां आते हैं, नशा करते हैं और मौज मस्ती के चक्कर में सब कुछ लुटा बैठते हैं। ऐसे में यदि किसी लड़की पर अत्याचार हो भी गया तो वह पुलिस थाने में शिकायत नहीं करती। वह सोचती है की जब वह ख़ुद ही ग़लत है तो दूसरे की शिकायत कैसे करे।
राज- हाँ यार , बात to सही है। मगर हम लोग इस कमरे में क्या कर रहे हैं। मेरे ख़याल से तुम्हारे मन में भी कामोत्तेजना के भाव नहीं हैं और मेरे दिल में भी नहीं। क्या कहती हो ?
स्वीटी- हाँ , शायद। ऊपर -ऊपर तो कुछ है नहीं। अपने दिल की गहराइयों को चेक करके देखो, तब पता चले की वहाँ कुछ खिचडी तो नहीं पक रही है। हो सकता है वहाँ कुछ हो।
राज- क्या कह रही हो यार। सब कुछ ठीक हो न ? कोई गड़बड़ तो नहीं होगी ? डर गया हूँ मैं।
स्वीटी- अब तुम अकेले नहीं हो । डरने का सवाल ही नहीं उठाता । प्यार करने वाले कभी डरते नहीं हैं।
स्वीटी- कम से कम इतना तो तुमने माना की हम लोग एक दूसरे से प्रेम करने लगे हैं। यह प्यार अब आगे बढ़ने लगा है, इसी कारण हम लोग इस कमरे में मौजूद हैं। अब आगे जो दिल करता है, हो जाने दो। हम दोनों बालिग़ हैं और अपनी अच्छाई-बुराई को अच्छी तरह से समझते हैं।
राज- हाँ , ये भी है लेकिन अगर किसीने हम दोनों को यहाँ पर देख लिया तब क्या होगा ?
स्वीटी -फांसी तो नहीं ही होगी।








No comments: