विजयवाडा. हफ्ते भर से आमरण-अनशन कर रहे विजयवाडा के कांग्रेस सांसद लगदापति राजगोपाल रविवार से सरकारी अस्पताल से इलाज के दौरान बेहद नाटकीय अंदाज में कहीं गायब हो गए हैं।आधिकारिक सूत्नों ने कहा कि राजगोपाल अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए अस्पताल से केन्द्रीय डायग्नोस्टिक ब्लाक की तरफ निकले और अपने वकील पी गोवाथम रेड्डी के साथ गाड़ी संख्या एपी-१६ ए एच-6789 में सवार हो कर अस्पताल से निकल गए। वह गाड़ी पहले से ही वहां मौजूद थी।
गौरतलब है कि लगभग 300 पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए थे, लेकिन वह उन सभी को चकमा देते हुए अस्पातल से कहां चले गए, इसकी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है।
अस्पताल के बाहर भारी तादाद में मौजूद मीडियाकर्मी भी इस घटना से हतप्रभ रह गए। कोई कुछ समझ पाता कि इससे पहले राजगोपाल का वाहन बेहद तेज गति से अस्पातल के बाहर निकल गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्काल ही उनके वाहन को पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। इस घटना के बाद से शहर के सभी थानों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment