Saturday, June 25, 2011

भाग-५३

तुमने कितने नखरे दिखाए हैं तब जाकर मुझे मिल पाई हो. अभी भी तुम्हारा ड्रामा खत्म ही नहीं हो रहा है. जब भी सुहागरात मानने का टाइम आता है तभी मुझे बातों में लगा देते हो . कभी कहती हो ये कहानी सुनाओ , कभी वो कहानी सुनाओ .

सलमा- अच्छा जी, हामारा ही जूता , हामारा ही इस्र. मैंने कहाँ रोका है, मैं तो आपकी खिदमत में हूँ जो चाहो सो करो. मैंने कब ऐतराज जताया है. तुम मालिक हो. जो चाहो करो.

जुनैब- तो इतनी दूर क्यों हो ? अब तो अगर बाल भर का फर्क हो तब भी मुझे सदियों जैसा फर्क दिखने लगता है. मैं चाहता हूँ कि तुम्हें अपने सीने में बसा लूं, तुम्हें अपना बना लूं. और फिर कभी तुम्हें अपने आप से अलग ही न होने दूं. मेरी आरजू उतनी सी है कि तुम्हें अपनी नस नस में बसाकर रखूँ. अगर मेरी आँखें देखें तो बस तुम्हारी सूरत ही देखें. अगर मेरे होठ किसी का स्पर्शज करें तो सिर्फ वे तुम्हारे होठ हों.

सलमा- आह... कितनी सेक्सी बातें करते हो, कितनी मीठी और दिल में बसने बात करते हो. एक बार के लिए जिस्म ग्राम न हो तब भी हो जाएँ, तुम दीखते नहीं हो मगर हो बहुत रोमांटिक. और शब्दों का चयन तो ऐसे करते हो जैसे कोई स्वर्णकार बारीक मूंगों वाली माला बनाते समय करता है. त्तुम बहुत मजेदार इंसान हो. तुम्हारे साथ एक जन्म तो किया दस जन्म भी काटने पड़ें तो ऐसे कट जाए जैसे कि दस मिनिट ही गुजरे हों.

जुनैब- चढाने में तो तुम्हें भी महारत हासिल है. इतने भारी भरकम डायलोग मारती हो कि कुछ बचता ही नहीं है. अब हम दोनों एक फाइनल बातचीत करते हैं.

सलमा- कैसी फाइनल बातचीत ? अब क्या बचा है ? सब कुछ तो हो गया . बस मंजल पर पहुचना बाकी रह गया है.

जुनैब- जब हम दोनों ही जानते हैं कि क्या हो गया है और क्या बाकी रह गया है, तब देर किस अबत की.? यह कोई ऐसा काम तो है नहीं जिसका कि मुहूर्त निकलवाया जाए, फिर भी अगर चाहते हो कि मुहूर्त निकाला जाए तो मुझे क्या ऐतराज हो सकता है. सुबह यह काम भी कर लिया जाएगा . हहा हा हा .......

सलमा-बहुत फनी मूड के लगते हो.जो टाइम मौज मस्ती का है, आनंद लेने का है, उस समय को मजाक में गंवाना चाहते हो , तुम जानना चाहते थे न कि मैं किसी लड़के की तरफ क्यों नहीं देखती थी ?

जुनैब- जाने दो. इस वक्त हमको ये बातें अच्छी नहीं लगती . यह प्यार का मौसम है. समर्पण का वक्त है. अपने घुटनों को एक तरफ मोड दो ताकि मैं इस इश्क की गहराई में समा सकूं.

सलमा- नहीं जुनैब, ये नहीं हो सकता. बिलकुल मुमकिन नहीं है. मुझे माफ कर दीजिए. अब तक तो मैं नशे में थी, जवानी का नशा समझिए, मोहब्बत का नशा समझिए, शराब का नशा समझिए , स्वार्थ का नशा समझिए या फिर तुम्हारे प्यार का नशा जानिये. बस नशा था. लेकिन अब सारे नशा धीरे-धीरे उतर रहे हैं. अब जो भावना पैदा हो रही हैं, ये वफ़ा की भावना हैं. सच्चाई का एहसास है. अब मैं तुम्हारे साथ इस तरह का सम्बन्ध नहीं बना सकती .

जुनैब- ये तुम क्या कह रही हो. मैं कुछ समझ नहीं पा रहा हूँ. तुम्हा दिमाग तो खराब नहीं हो गया है , या फिर तुम्हें समय-समय पर हां और न जे दौरे पड़ने लगते हैं. साफ़-साफ़ कहो क्या कहना चाहती हो . मैंने तुम्हारे साथ जबरदस्ती तो नहीं की थी, जो कुछ किया तुमसे पूछकर किया . तुम्हारी सहमति के बाद ही हमने यहाँ मिलने का कार्यक्रम तय किया है.

सलमा- बात सब ठीक है, मगर मैं आज माफी चाहूंगी . मैं इस अकाम को नहीं कर पाउंगी .

जुनैब- तुम्हें इस बात का भेद बताना पडेगा. मुझे यह बताना होगा कि पहले तुमने हाँ क्यों की और अब ना क्यों कर रही हो.

जब तक इस बात का राज नहीं बताओगी , मैं किसी भी हालत में मानने वाला नहीं हूँ. भले ही मुझे जेल क्यों न जाना पड़े ?

सलमा- बात कुछ ऐसी है जिसे सुनने के बाद तुम मुझसे नफरत करने लगोगे .

Thursday, June 23, 2011

भीड़ का इन्साफ
सैकड़ों पुलिसवालों की मौजूदगी में
हत्यारे को ज़िंदा जलाया

गुड़गांव। गुड़गांव में सरपंच की हत्या से नाराज लोगों ने पुलिस के सामने हत्या आरोपी को जिंदा जला दिया। ये घटना गुड़गांव के हयातपुर गांव में भरी दोपहर हुई। सरपंच की हत्या के बेकाबू भीड़ ने पुलिस वालों पर भी हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिस वाले घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद गुडगांव के एसीपी साउथ सुमेर सिंह का तबादला कर दिया गया।

गौरतलब है कि गुड़गांव के हयातपुर में सरपंच की हत्या को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। गांव में बीती रात भर बैठकों का दौर जारी रहा। आशंका जताई जा रही है कि हालात कभी भी बेकाबू हो सकते हैं। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में गांव के लेगों ने सरपंच के हत्या आरोपी को जिंदा जला दिया। गोली चलाने के बाद भागते वक्त लोगों ने हत्या आरोपी और इसके एक साथी को धरदबोचा।दोनों की जमकर पिटाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस हालात को काबू करने में जुटी रही लेकिन उसी दौरान गुस्साए लोगों ने एक आरोपी के शरीर पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर एक वैगन आर गाड़ी और बाइक पर सवार थे। कुल 4 हमलावरों ने सरपंच पर गोलियां बरसाईं। बचाव में भागते हुए सरपंच पर भी कई राउंड गोलियां दागी गईं।

दरअसल हयातपुर के सरपंच राकेश की गांव के ही युवक राकेश नाम के ही शख्स से लंबे समय से रंजिश चल रही थी। गांव वालों का आरोप है कि सरपंच की हत्या एक विधायक के इशारे पर हुई है। पुलिस ने एक घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया है। राज्य सरकार का दावा है कि फिलहाल गांव में हालात सामान्य हैं और सरपंच के हत्यारों को जल्द पकड़ने के आदेश दे दिए गए हैं।

गुड़गांव में पुलिस की मौजूदगी में हत्यारे को जिंदा जलाया
सरपंच की हत्या को लेकर बेकाबू हुए गांव वालों ने पुलिस पर भी हमला किया। इस हमले में तीन पुलिस वाले घायल हो गए। मामले की जांच कर रही पुलिस ने सरपंच की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़वाने वालों को पचास हजार रूपए का ईनाम देने की घोषणा की है

बाप ने पहले किया रेप, फिर मंडी में धकेला, फिल्‍मी सितारे भी बने ग्राहक


तिरुवनंतपुरम. केरल में एक बाप द्वारा बेटी के साथ रेप करने और बाद में उसे सेक्‍स की मंडी में धकेलने का सनसनीखेज मामला सामने अया है। आरोपी पिता ने 16 साल की अपनी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मामला एर्नाकुलम जिले में पेरावुर के समीप वनीयक्‍करा का है जहां के सुधीर नाम के एक शख्‍स पर दो साल पहले अपनी ही बेटी से रेप करने का आरोप है। सुधीर पर अपनी बेटी को 69 लोगों के साथ रेप करने पर मजबूर करने का भी आरोप है।
हैरान करने वाली बात यह है कि रेप के आरोपी पिता ने अपनी बेटी को जिन लोगों के साथ सेक्‍स करने पर मजबूर किया उनमें मलयालम और तमिल फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कुछ सितारे भी थे। मामला उस वक्‍त सामने आया जब लड़की की मां ने पुलिस के सामने जब सारी कहानी सुनाई।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे स्‍कैंडल का मास्‍टरमाइंड मणिकंदन नाम का एक शख्‍स है जो कन्‍याकुमारी का रहने वाला है। पेशे से सड़क ठेकेदार मणिकंदन ने एक एजेंट को पैसे दिए, जो लड़की के पिता के पास पहुंचे और पीडिता को कई हाई प्रोफाइल लोगों को 'पेश' किया गया। मणिकंदन को पुलिस ने चेन्‍नई एयरपोर्ट से बीते सोमवार को उस वक्‍त गिरफ्तार किया जब वह सिंगापुर भागने की फिराक में था

भाग-५२

जाने ऐसा क्या कर दिया है मुझ पर , मैं अब दीवानी से भी ज्यादा दीवानी हो गयी हूँ. एहसास से भी ज्यादा एहसास करने लगी हूँ, दिल में इस तरह के खयालात उभरते हैं जैसे कि मैं इस दुनिया की नहीं बल्कि किसी दूसरी दुनिया की हो गयी हूँ. कभी लगता है जैसे कि हवा में उड़ रही हूँ. और अचानक किसी ने मुझे आकाश से नीचे गिरा दिया गया है. कभी लगता है जैसे मैं कोई सपना देख रही हूँ . सपने में तुम हो , मैं हूँ. हम दोनों की प्यारी सी एल दुनिया है और हम लोग मिलने ही वाले हैं कि फिर आँख खुल जाते हैं और सब कुछ खत्म हो जाता है. ना जाने क्यों ये सब मेरे साथ ही क्यों हो रहा है ? ये सपना या हकीकत है ? कम से कम इतना तो बताओ , मुझे ये सब क्यों हो रहा है . आखिर ये ऐसा जूनून मेरे सिर पाकर कैसे सवार हो गया ? मुझे इतना बतादो तभी मैं तुम्हारे बिना रात भर जी पाउंगी , वरना कल का सूरज देखना मेरे नसीब में नहीं होगा.

सलमा- वाह. ऐसी भी दीवानी है दुनिया में. मैंने कभी सोचा भी नहीं कि लोग इस तरह के भी हो सकते हैं . इस मामले में तुम खुशनसीब हो जुनैब. और एक मैं हूँ. मैंने तो तुम्हारे प्यार को समझन में भी इतना समय लगा दिया . इसीको कहते हैं चिराग तले अन्धेरा . बेचारी विनीता की विनती को तुमने स्वीकार किया या नहीं ? कहीं वह ऐसे ही तो नहीं तडपती रही ?

जुनैब- मैं क्या कहता ? मैं तो मजबूर था, उलझा हुआ . मैंने अगर ना की होती टॉप वह सचमुच अआत्म्हात्या कर लेती और हाँ करती तो उसी वक्त मेरे साथ बलात्कार कर डालती. और पहली बार ऐसा होता कि किसी लड़की ने एक लड़की कि इज्जत लूट्ली है.

सलमा- हा हा हा ... क्या बात करते हो जुनैब. बात बनाना ती कोई तुमसे सीखे, इस मामले में तुम गज़ब के माहिर हो. लगता है तुम ऐसे लोगों के साथ में रहरहकर मोहब्बत का हर रंग सीख गए हो. अब समजह में आया कि असली बात क्या है ? तभी तुम इतनी आसानी से प्यार का इजहार कर देते हो. अगर इन बातों को तुम्हारी जगह पर कोई दूसरा कहता तो मुझे लगता कि वह बनावटी बातें कर रहा है. मगर तुम्हारे मामले में इसका नहीं है. तुम सबसे जुदा हो, सबसे कहास हो और तुम्हारी हर बात में जादू छिपा होता है. उसू जादू से मुझे वश में कर लिया है.और उस विनीता पर भी कुछ इसी तरह का जादू किया होगा . ये विद्या तुमने कहाँ से सीखी है ?

जुनैब- इतना बड़ा जादूगर भी नहीं हूँ जितनी कि तुम तारीफ़ कर रही हो. मुझे क्लागता है जादू तो हर जगह मुझ ०पर किया जाता है, मैं ठहरा बातों का भूखा , अदाओं का भूखा. जलवों का भूखा . और इस सबमे तो तुम लोगों की महारत हासिल होती ही है. न जाने कब मेरे दिल को छीन लेती हो पता ही नहीं चलता. तुमने तो कमाल ही कर दिया था, जिस वक्त मैंने तुम्हें देखा तभी तुमने मुझे सैदाई बना डाला था. मैं ओपन ऊपर से नियंत्रण खो चुका था . तुम्हें देखकर लगा जैसे मुझे कोई सदियों पहले बिछडा साथी मिल गया है. मैं तुम्हें पाने के लिए तरस गया था. तुमने कितने नखरे दिखाए हैं तब जाकर मुझे मिल पाई हो. अभी भी तुम्हारा ड्रामा खत्म ही नहीं हो रहा है. जब भी सुहागरात मानने का टाइम आता है तभी मुझे बातों में लगा देते हो . कभी कहती हो ये कहानी सुनाओ , कभी वो कहानी सुनाओ .

सलमा- अच्छा जी, हामारा ही जूता , हामारा ही इस्र. मैंने कहाँ रोका है, मैं तो आपकी खिदमत में हूँ जो चाहो सो करो. मैंने कब ऐतराज जताया है. तुम मालिक हो. जो चाहो करो.

जुनैब- तो इतनी दूर क्यों हो ? अब तो अगर बाल भर का फर्क हो तब भी मुझे सदियों जैसा फर्क दिखने लगता है. मैं चाहता हूँ कि तुम्हें अपने सीने में बसा लूं, तुम्हें अपना बना लूं.

सी एम् ओ सचिन की आत्हत्या नहीं ह्त्या

लखनऊ। लखनऊ में दो सीएमओ हत्याकांड के मुख्य आरोपी डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सचान के शव का पोस्टमॉर्टम खत्म हो चुका है। जानकारी के मुताबिक सचान की मौत खून के रिसाव से हुई। पोस्टमॉर्टम छह डॉक्टरों की टीम ने किया है।

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों को सचान के शरीर पर छह जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। कई जगहों पर नसें कटी हुई हैं। इसके बाद साफ हो गया कि सचान की मौत बेल्ट का फंदा लगाकर नहीं हुई है। जबकि सचान के गले में बेल्ट लिपटा मिला था।

पढ़ें: डिप्टी CMO की जेल में संदिग्ध मौत:खुदकुशी या हत्या?

ज्यादा खून बहने से हुई डिप्टी CMO सचान की मौत
इस अहम जानकारी के बाद पुलिस का बयान कमजोर पड़ता दिख रहा है। जिसमें कहा गया था कि सचान ने इसी बेल्ट से खुदकुशी की थी। लेकिन अब ये बात साफ होती नजर आ रही है कि सचान की मौत बेल्ट नहीं बल्कि ज्यादा खून रिसने से हुई है।

गौरतलब है कि आज डॉक्टर सचान को कोर्ट में पेश होना था। जहां से पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कोर्ट से करती लेकिन कोर्ट में पेशी से पहले ही बीती रात सचान की जेल में संदिग्ध मौत हो गई।

वहीं सचान के भाई ने सीबीआई जांच की मांग की है। उनके मुताबिक सफेदपोशों को बचाने के लिए सचान को बलि का बकरा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भी नहीं सुना कि वो दिल के मरीज हैं।

दबंग की ख्वाहिश , क्रिकेट टीम पैदा करे ऐश

मुंबई। बच्चन परिवार में एक बच्चा आने वाला है। इस खबर से अमिताभ खुश हैं। कि उनकी बहू मां बनने वाली है, बेटा अभिषेक पापा और खुद वो दादा। वहीं ऐश्वर्या के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान ने ऊपर वाले से दुआ की है कि ऐश्वर्या 11 बच्चों की मां बनें।

ऐश्वर्या प्रिगनेंट हैं और इस खबर के बाद बच्चन परिवार को बधाइयों का सिलसिला जारी है। बधाइ देनेवालों की इस लाइन में ऐश्वर्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान भी हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे को होने वाले दादा जी को प्रणाम। दबंग ने दुआ की कि ऐश्वर्या को 11 बच्चे हों। ताकि वो क्रिकेट टीम बना सकें।

दबंग ने कहा बधाई हो, ऐश 11 बच्चों की मां बनें!
बात बधाइयों की हो तो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान कैसे पीछे रहते। उन्होंने ट्विटर पर अमिताभ को बधाई देते हुए लिखा, मुबारक हो! फिर से दादा हो गया हम सबका बाप! शाहरुख ने ऐश और अभिषेक को भी बधाई दी है।

वहीं, रवीना टंडन ने ट्विटर पर कहा कि बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। किसी भी अन्य महिला की तरह ही ऐश्वर्या ने भी बच्चों के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन का सपना देखा था।

उन्होंने लिखा कि ऐश्वर्या की जिंदगी वास्तव में वैसी है जैसी वह चाहती थीं। उनके पास एक प्यार करने वाला पति है, एक अच्छा परिवार है, सफल करियर है और अब बच्चे भी होंगे।

लीड

राहुल गांधी के झूठ
की खुल गयी पोल

भट्टा पारसौल में नहीं हुआ महिलाओं से बलात्कार




लखनऊ।कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की साख को बट्टा लग चुका है. राहुल गांधी ने ग्रेटर नॉएडा के भट्टा पारसोल गाँव में किसानों के आंदोलन के दौरान महिलाओं के साथ बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया था. अब उनके इस आरोप की हवा निकल गयी है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के भट्टा पारसौल में महिलाओं से बलात्कार की घटनाओं से इनकार किया है। मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में किसी महिला से बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि रिपोर्ट में पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भट्टा पारसौल में कई महिलाओं से रेप हुआ है।

मानवाधिकार आयोग ने 800 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है। सोमवार को सौंपी गई रिपोर्ट में दिग्विजय सिंह के उस दावे को भी खारिज किया गया है कि भट्टा पारसौल में पुलिस कार्रवाई के दौरान कई किसानों की जान गई है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि लखीमपुर खीरी में जिस नाबालिग लड़की से बलात्कार की बात कही जा रही थी वह सही नहीं है। मानवाधिकार अगले सप्ताह तक अंतिम रिपोर्ट तैयार कर लेगा। इसके बाद रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी जाएगी